रायपुर की अदालत में पेशी के दौरान कैदी हुआ फरार, पुलिस ने आरोपी मनीष साहू उर्फ गोलु गरियाबंद से किया गिरफ्तार
Prisoner absconded during court appearance in Raipur, police arrested accused Manish Sahu alias Golu from Gariaband
रायपुर : अदालत से पेशी के दौरान फरार आरोपी मनीष साहू उर्फ गोलु को गरियाबंद से गिरफ्तार किया गया है. महासंमुद जेल से एनडीपीएस के मामले में जेल गए आरोपी को प्रोटेक्शन वारंट में रायपुर लाया गया था. थाना सिविल लाइन रायपुर में धारा 262 बीएनएस का मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही थी.
मिली जानकारी के मुताबिक 11 अप्रैल 2025 को आरोपी मनीष साहू को केन्द्रीय जेल रायपुर से जिला एवं सत्र न्यायालय रायपुर पेशी के लिए लाया गया था. पेशी दिलाकर वापस ले जाते समय आरोपी अदालत के वाहन पार्किग स्थल के पास भीड़ का फायदा उठाकर हथकड़ी को हाथ से खिसकाकर चकमा देकर भाग गया था.
रिपोर्ट पर थाना सिविल लाईन रायपुर में अपराध क्रमांक 154/25 धारा 262 bns कायम कर जांच के दौरान पता तलाश के दौरान पता चला कि आरोपी गरियाबंद ने अपने मामा के घर में छिपा है. 24 मई को गिरफ्तार कर आरोपी को न्यायालय रिमांड पर पेश किया गया. गिरफ्तार आरोपी मनीष साहू उर्फ गोलु साहू 34 साल मठपुरैना टिकरापारा रायपुर है.
गिरफ्तार आरोपी
मनीष साहू उर्फ गोलु साहू पिता स्व बल्ला साहू उम्र 34 वर्ष सा0 मठपुरैना भोलेनाथ मंदिर के वाला घर थाना टिकरापारा रायपुर
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



