रायपुर में पति के अफेयर के चक्कर में पत्नी की पिटाई, रायपुर में गर्लफ्रेंड अपने भाई के साथ घर में घुसी, पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार

Raipur: Wife beaten up due to husband's affair, girlfriend entered the house with her brother in Raipur, police arrested the accused

रायपुर में पति के अफेयर के चक्कर में पत्नी की पिटाई, रायपुर में गर्लफ्रेंड अपने भाई के साथ घर में घुसी, पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार

रायपुर : पति के अफेयर के चक्कर में पत्नी की पिटाई हो गई. पति की गर्लफ्रेंड अपने भाई के साथ उसके घर में घुस गई. वो अपने प्रेमी को खोजने लगी. घर में मौजूद पत्नी ने जब इसका विरोध किया तो उसने अपने भाई के साथ मिलकर उसकी पिटाई कर दी. आरोपियों ने महिला को बाल पकड़कर घसीटा. पुलिस ने आरोपियों को जेल भेज दिया है.
सिविल लाइन पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक गांधीनगर पंडरी के पास रहने वाली अंकिता निहाल नाम की महिला ने थाने में शिकायत दी कि 2022 में उसकी शादी हुई है. उसके पति अजय निहाल का मोहल्ले के रहने वाली सीमा नाग के साथ अफेयर है. 19 मार्च को रात 12 बजे के करीब सीमा नाग अपने भाई कौशिक नाग के साथ घर में घुस गईं.
इस दौरान घर में अंकिता और उसकी बहन मौजूद थे. आरोपी अजय निहाल को खोजने लगे. तब महिला ने कहा कि वह यहां पर नहीं है. तो उन्होंने गाली-गलौज करते हुए अंकिता और उसकी बहन की पिटाई कर दी. इस दौरान उन्होंने बाल पकड़ कर खींचा और पत्थर से भी हमला किया। इस हमले में दोनों महिला को चोटें आई हैं. पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI