पति को शराब की लगी लत, तो पत्नी ने की खुदकुशी, इधर नवविवाहिता ने फांसी लगाकर कर ली खुदकुशी, दोनों मामलों में जांच में जुटी पुलिस
When the husband got addicted to alcohol, the wife committed suicide, while the newly married woman committed suicide by hanging herself, police is investigating both the cases
पति को शराब की लगी लत, तो पत्नी ने की खुदकुशी
दुर्ग : भिलाई के छावनी थाना क्षेत्र अंतर्गत पुराना मछली मार्केट कैंप 2 में एक 4 बच्चों की मां ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. परिजनों ने आने से उसका शव 3 दिन से मरचुरी में रखा था. गुरुवार को परिजन भिलाई पहुंचे और उसके बाद उसका पीएम किया गया. लड़की की मां ने आरोप लगाया है कि उसकी बेटी की हत्या की गई है.
मिली जानकारी के मुताबिक 17 मार्च की रात कैंप 2 पुराना मछली मार्केट निवासी अविनाश की पत्नी किरण ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. लड़की बिहार की रहने वाली थी और अविनाश से उसकी शादी साल 2016 में हुई थी. पिछले 7 सालों से दोनें के बीच अच्छे संबंध रहे. दोनो को चार बच्चे हुए. लेकिन पिछले एक साल से पति-पत्नी में पट नहीं रही थी.
किरण की मां ने बताया कि उसका दामाद अविनाश आदतन शराबी था. आए दिन शराब पीकर घर आता और उसकी बेटी से मारपीट करता था. बेटी अपने माता-पिता से बात करती तो बात भी नहीं करने देता था. मोबाइल छीनकर रख लेता था. मोबाइल का रिचार्ज नहीं करवाता था. इससे तंग आकर उसने अपने घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. इस मामले में पुलिस जांच कर रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI
नवविवाहिता ने फांसी लगाकर कर ली खुदकुशी
अंबिकापुर : अंबिकापुर के भट्ठापारा में शादी के 3 महीने बाद नवविवाहिता का शव फांसी पर झूलता मिला है. शरीर पर चोट के कई निशान मिले हैं. इससे शक है कि उसकी बेरहमी से मारपीट की गई है. मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर आरोप लगाते हुए कहा कि दहेज के लिए हत्या कर शव को फांसी पर लटकाया गया है. मामला मणिपुर थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक झारखंड के मेराल गांव की निवासी रोशनी भाजन उम्र 22 साल)की शादी 1 दिसंबर 2024 को अंबिकापुर निवासी अक्षय पासी उम्र 24 साल)के साथ हुई थी. अक्षय पासी केटरिंग का काम करता है. पहले भी उस पर पत्नी से मारपीट का भी आरोप लगा था.
दरअसल 19 मार्च को रोशनी का शव फांसी पर झूलता मिला. खबर मिलने पर मायके पक्ष के लोग अंबिकापुर पहुंचे. उसके माथे, चेहरे, हाथ, पैर और शरीर के कई हिस्सों पर चोट के निशान मिले. रोशनी के भाई विश्वास भाजन ने मणिपुर थाने में शिकायत की है कि मारपीट और गला दबाकर उसकी हत्या की गई है.
आरोप यह भी है कि सबूत मिटाने के लिए शव को फांसी पर लटका दिया गया है. परिजनों का कहना है कि फांसी का फंदा जहां बांधा गया है. वहां तक रोशनी पहुंच ही नहीं सकती थी. 19 मार्च को रोशनी ने फोन कर मारपीट करने की जानकारी दी थी.
रोशनी के भाईयों का कहना है कि शादी के समय उन्होंने 2 लाख रुपए कैश, सामान और जेवर दिए थे. ससुराल पक्ष ने दहेज में बोलेरो की मांग की थी. हालांकि वह नहीं दिए थे. इसके लिए रोशनी को ससुराल पक्ष में मारपीट कर प्रताड़ित किया जा रहा था.
भाई विश्वास भाजन ने बताया कि होली में रोशनी अपने पति अक्षय पासी के साथ मायके मेराल आई थी. वहां भी दहेज को लेकर बात हुई थी. मायके में समझा-बुझाकर 18 मार्च की रात उन्हें अंबिकापुर भेज दिया गया. जहां उसके साथ बेरहमी से मारपीट की गई. रोशनी ने खुदकुशी नहीं की है. बल्कि उसकी हत्या सास-ससुर, ननद और पति ने मिलकर की है.
अधिकृत अधिकारी की मौजूदगी में पोस्टमॉर्टम हुआ. रोशनी की मौत के बाद दोनों परिवारों की सहमति से अंबिकापुर में मृतका का अंतिम संस्कार किया गया. इसमें दोनों परिवारों के लोग शामिल हुए. अंतिम संस्कार के बाद मृतका के परिजन मेराल रवाना हो गए.
इस मामले में मृतका रोशनी के ससुराल पक्ष ने मारपीट या दहेज मांगने के आरोपों को खारिज किया है. ससुराल पक्ष ने कहा कि होली में दोनों परिवार साथ में थे. दहेज मांगने या प्रताड़ना जैसी कोई बात नहीं है और न ही उसके साथ मारपीट की गई है. एएसपी अमोलक सिंह ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की असल वजह का पता चलेगा. मायके पक्ष की शिकायत पर भी जांच की जा रही है. फिलहाल पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



