CG Breaking News : 6 साल की मासूम बच्ची से रेप, आरोपी गिरफ्तार...

CG Breaking News : बिलासपुर में मासूम बच्चियों से रेप करने की दो घटनाओं के बाद अब कोरबा जिले से भी ऐसा ही एक मामला सामने आया है। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दर्री थाना क्षेत्र में 6 साल की मासूम बच्ची से एक युवक ने रेप किया। घटना शुक्रवार सुबह की है। पीडि़त बच्ची घर के बाहर अपनी सहेली के साथ खेल रही थी। 

इस दौरान आरोपी सुधीर कुमार गोड़ दोनों को बहला-फुसलाकर अपने सूने घर में ले गया। सहेली को उसने उसके घर भेज दिया और बच्ची के साथ रेप किया। बच्ची रोती बिलखती अपने घर पहुंची और मां को इसकी जानकारी दी। 

परिजनों ने थाने पहुंचकर घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने तत्काल दबिश देकर आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। उसके विरुद्ध रेप व पॉक्सो एक्ट के तहत अपराध दर्ज कराया गया है। शनिवार को न्यायिक रिमांड पर आरोपी को जेल भेज दिया गया है।

उल्लेखनीय है कि बिलासपुर में इसी सप्ताह बच्चियों से रेप की दो घटनाएं हुई हैं। एक में 3 साल की बच्ची से नाबालिग ने रेप किया और उसकी हत्या कर दी। दूसरी घटना में दो नाबालिगों ने 5 साल की बच्ची से रेप किया। दोनों मामलों में भी आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं।