फारेन टूर के नाम पर 20 लाख की धोखाधड़ी करने वाली 10 साल से फरार श्रद्धा राजपूत गिरफ्तार, मास्टर माइंड की तलाश जारी
Shraddha Rajput, who was absconding for 10 years for cheating Rs 20 lakh in the name of foreign tour, has been arrested, search for the mastermind continues
रायपुर : विदेश यात्रा के नाम पर लाखों रुपए लेकर धोखाधड़ी वाली 10 साल से फरार श्रद्धा राजपूत को गिरफ्तार कर लिया गया है. मास्टर माइंड क़मर एजा़ज फरार है.
मिली जानकारी के मुताबिक रविनगर पंडरी स्थित श्याम प्लाजा में इमाम टूर एण्ड ट्रेवल्स नाम से आफिस का संचालन कर लोगों खासकर को सीनियर सिटीजन को अपना शिकार बनाते थे. इनके द्वारा इस तरीके से करीब 20-25 लोगो से 35.20 लाख रुपए ठगे थे.
अभिनव सोनी के द्वारा वर्ष 2015 में सिविल लाईन में रिपोर्ट दर्ज कराया था. पुलिस के मुताबिक एजाज और श्रद्धा राजपूत 2014 से पंडरी बस स्टैण्ड के सामने श्याम प्लाजा इमाम टूर एण्ड ट्रेवल्स नाम का ऑफिस संचालित करते थे. सिंगापुर, बैंकाक, हांगकांग, गोवा पर्यटन कराने के नाम पर करीब 20-25 लोगो से एडवांस रकम 35,20,000/- रुपए लेकर यात्रा न कराकर धोखाधड़ी कर फरार हो गए.
पुलिस धारा 420, 409, 120बी भादवि. दर्ज कर पड़ताल कर रही थी. फरार आरोपिया श्रद्धा राजपूत पति राजू राजपुत 35 पता विकास नगर के गुढ़ियारी में पहचान छिपाकर रहने की खबर मिली. पुलिस ने श्रद्धा को पकड़कर पूछताछ करने पर बतायी कि वह उक्त कंपनी में टेली एकाउंट और टेली का काम करते हुए कस्टमरों से रकम जमा कराती थी. इसका उसे कमीशन मिलता था. फरार आरोपी के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर जारी कराकर खोजबीन किया जा रहा है. आरोपियों के खिलाफ थाना सिविल लाईन में अपराध क्रमांक 498/2015 धारा 420, 409, 120बी भादवि. के तहत कार्यवाही की गई.
आरोपिया
श्रद्धा राजपुत पति राजू राजपुत उम्र 35 साल पता विकास नगर, थाना गुढ़ियारी रायपुर
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



