पंचायत चुनाव में ड्यूटी छोड़कर सरपंच प्रत्याशी के घर में शराब पीने चला गया सब इंस्पेक्टर, नशे में धुत पुलिसकर्मी को एसपी ने किया सस्पेंड
Sub Inspector left duty in Panchayat elections and went to Sarpanch candidate's house to drink alcohol, SP suspended drunken policeman
कोरबा : त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तीसरे चरण के दौरान एक पुलिस की चुनाव ड्युटी लगाई गई थी. लेकिन वह अपना काम छोड़ प्रत्याशी के घर शराब पीने चला गया. कुसमुंडा थाने में पदस्थ एसआई दादू मईयर को ग्राम पंचायत पाली के नुनेरा गांव में चुनाव ड्यूटी पर तैनात किया गया था. यह मामला पाली पंचायत के नुनेरा ग्राम का है.
मिली जानकारी के मुताबिक SI दादू मईयर शराब के नशे में धुत हालत में एक सरपंच प्रत्याशी के घर शराब पीने पहुंच गए. ग्रामीणों और दूसरे प्रत्याशी ने उन्हें वहां देख लिया. इसके बाद लोगों की भीड़ जमा हो गई. मामले की खबर SP सिद्धार्थ तिवारी और चुनाव अधिकारी को दी गई.
एसपी के निर्देश पर पुलिस अधिकारी फौरन मौके पर पहुंचे. ग्रामीणों को समझाने के बाद एसआई को वहां से ले जाया गया. एसपी के आदेश पर एसआई का मेडिकल टेस्ट कराया गया. जांच में शराब का सेवन पाए जाने पर उन्हें फौरन सस्पेंड कर दिया गया.
पूरा मामला
बताया जा रहा है कि ग्राम पंचायत पाली के नुनेरा गांव में सुबह मतदान शुरु हुआ जहां पुलिस कर्मियों को भी ड्यूटी लगाई गई थी. एस आई दादू मईयर की भी ड्यूटी लगाई गई थी. जहां सुबह से ड्यूटी पर तैनात था. लेकिन उनके कार्य शैली पर लोगों की नजर बनी हुई थी. बताया जा रहा है कि एस आई दादू मईयर शराब के नशे में धुत था. जिस पर ग्रामीणों की नजर बराबर बनी हुई थी.
एस आई दादू मईयर ड्यूटी के दौरान शराब पीने गांव में ही प्रत्याशी के घर गया हुआ था. जहाँ दूसरे प्रत्याशी और गांव वालों ने घेर लिया और उसकी जमकर खबर ली. देखते ही देखते ग्रामीण की भीड़ इकठ्ठा हो गई और इसकी खबर कोरबा एसपी सिद्धार्थ तिवारी और चुनाव अधिकारी को दिए जहां SP के निर्देश पर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनाक्रम की जानकारी ली. जहां ग्रामीणों को काफी समझाने के बाद पुलिस कर्मी को लेकर आए.
एसपी सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर तत्काल एस आई दादू मईयर का मुलायजा कराया गया. जहा शराब के पीना पाया गया. पुलिस अधीक्षक ने तत्काल निलंबित कर दिया गया.
बताया जा रहा है कि एस आई दादू मईयर कुसमुंडा थाना में पदस्थ था. एस आई दादू मईयर का नौकरी महज कुछ ही माह बचे हैं उनका रिटायरमेंट होने वाला है. अंतिम समय में इस तरह की हरकतें सामने आने से कहीं ना कहीं उनके रिकॉर्ड पर भी असर पड़ेगा.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



