अचानक हुई तेज बारिश, फिर मौत बनकर गाय चराने जंगल गए तीन बच्चों पर आसमान से गिरी बिजली, 12 साल के बच्चे की मौत की मौत
Suddenly there was heavy rain then it became death Lightning fell from the sky on three children who had gone to the forest to graze cows 12 year old child died
दंतेवाड़ा-बीजापुर : दंतेवाड़ा-बीजापुर जिले की सरहद पर स्थित इंद्रावती नदी पार बिजली गिरने से 12 साल के बच्चे की मौत हो गई. जबकि 2 बच्चियां घायल हैं। दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मामला बांगापाल थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक इंद्रावती नदी के पार बसे नक्सल प्रभावित इलाका कौरगांव में 3 बच्चे सागर उम्र 12 साल, कुमारी कांटे उम्र 16 साल और कुमारी पिडे उम्र 10 साल गाय चराने जंगल गए थे. अचानक मौसम बदला और तेज झमाझम बारिश हुई. बारिश से बचने के लिए तीनों बच्चे पेड़ के नीचे जाकर खड़े हो गए. जिसके बाद अचानक पेड़ पर बिजली गिर गई.
जिसकी चपेट में तीनों बच्चे आ गए. सागर की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि अन्य दोनों बच्चियां घायल हो गई. वहीं. उसी इलाके में गांव के कुछ और ग्रामीण भी मौजूद थे. बिजली गिरते ही वे लोग भी मौके पर पहुंच गए. दोनों घायल बच्चियों को अस्पताल पहुंचाया गया. जहां उनका इलाज जारी है. इस मामले की जानकारी प्रशासन और पुलिस को भी दी गई है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



