शिक्षक ढालू राम का निलबंन बहाल, साथ में मिली चेतावनी, औचक निरीक्षण में हाईस्कूल देवरी के 4 लेक्चरर गैरहाजिर, कारण बताओ नोटिस जारी

Teacher Dhalu Ram's suspension reinstated, with warning issued. Four lecturers from Deori High School were found absent during a surprise inspection, and a show-cause notice was issued.

शिक्षक ढालू राम का निलबंन बहाल, साथ में मिली चेतावनी, औचक निरीक्षण में हाईस्कूल देवरी के 4 लेक्चरर गैरहाजिर, कारण बताओ नोटिस जारी

शिक्षक ढालू राम का निलबंन बहाल, साथ में मिली चेतावनी

धमतरी : छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग पर ताजा खबर की खबर का असर हुआ है. शासन प्रशासन और सिस्टम की नाकामी को धमतरी में एक शिक्षक ने व्हाट्सएप के जरिए लोगों के सामने लाने का काम किया था. इस वजह से उसे सस्पेंड कर दिया गया था. ताजा कहबर ने इस खबर को प्रमुखता से दिखाया. जिसके बाद अब जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग ने शिक्षक का सस्पेंशन ऑर्डर रद्द कर दिया है.
शिक्षक के निलंबन की इस कार्रवाई का शिक्षक संघ ने भी विरोध किया था. इस वजह से जिला प्रशासन को इस केस में यू टर्न लेना पड़ा. शिक्षक ढालूराम साहू ने 3 नवंबर से पहले व्हाट्सएप के जरिए स्कूलों में पुस्तकों की कमी का मुद्दा उठाया था. यह पूरा मामला कुरुद के नारी गांव के नवीन प्राथमिक शाला का है.
शिक्षक ढालूराम साहू ने अपने व्हाट्सएप स्टेट्स पर लिखा था कि बच्चों की शिक्षा व्यवस्था ठप और हम चले राज्योत्सव मनाने, क्या हम राज्योत्सव मनाने लायक हैं? हमारे जनप्रतिनिधियों को ये सब नहीं दिखता. जहां खाने-पीने को मिले, वहीं पर काम करते हैं. जब तक बच्चों को पूरी पुस्तकें नहीं मिल जाती, सहायक शिक्षक से लेकर कलेक्टर और शिक्षा मंत्री तक का वेतन रोक देना चाहिए. व्हाट्सएप पर इस स्टेट्स के बाद जिला शिक्षा अधिकारी ने उन्हें निलंबित कर दिया था.
धमतरी शिक्षा विभाग ने 13 नवंबर को शिक्षक ढालूराम साहू का निलंबन आदेश रद्द कर दिया. सस्पेंशन ऑर्डर में यह लिखा हुआ है कि ढालूराम साहू भविष्य में इस तरह की कोई हरकत नहीं करेंगे. उन्हें इसे लेकर शिक्षा विभाग की तरफ से चेतावनी जारी की गई है. शिक्षक ढालू राम साहू को शासकीय प्राथमिक शाला नारी (ई-संवर्ग) विकासखंड-कुरुद जिला धमतरी में दोबारा तैनात किया जाता है.
इस स्कूल में चौथी कक्षा में 21 बच्चे पढ़ते हैं उन्हें हिंदी की नई किताबें नहीं मिली है. बाकी के किताब उन्हें मिल गए हैं और उनके लिए फटी पुरानी सिर्फ 8 किताबें हिंदी विषय की ही हैं. बस इसी समस्या को लेकर शिक्षक ढालूराम ने बच्चों की पीड़ा को देखते हुए स्टेटस डाला था. उसके बाद उन्हें सस्पेंड कर दिया गया. इस समस्या और इस खबर को ताजा खबर ने प्रमुखता से उठाया. अब जाकर शिक्षक ढालूराम साहू को इंसाफ मिला है और उनका सस्पेंशन ऑर्डर रद्द किया गया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t

औचक निरीक्षण में हाईस्कूल देवरी के 4 लेक्चरर गैरहाजिर, कारण बताओ नोटिस जारी

मुंगेली : मुंगेली जिले में शिक्षा व्यवस्था को सख्त और अनुशासित करने की दिशा में प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है. कलेक्टर कुंदन कुमार के निर्देश पर जिला शिक्षा अधिकारी एलपी डाहिरे ने शासकीय हाईस्कूल देवरी का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान स्कूल में चार लेक्चरर गैरहाजिर पाए गए. जिनके खिलाफ फौरन कार्रवाई करते हुए कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है.
निरीक्षण के दौरान स्कूल की हाजिरी, शिक्षण व्यवस्था और अनुशासन का विस्तार से मूल्यांकन किया गया. अधिकारी ने पाया कि कई कक्षाएं प्रभावी तरीके से नहीं चल रही थीं. इस पर नाराजगी जताते हुए शिक्षा अधिकारी ने साफ कहा कि सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करना प्राथमिकता है. और किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी.
गैरहाजिर पाए गए लेक्चरर में नीलू जोगवंशी, आभूषणकांत पात्रे, कीर्ति नवरंग और रुपचंद पाटले शामिल हैं. इन चारों को तीन दिनों के भीतर नोटिस का जवाब देने के लिए कहा गया है. जिला शिक्षा अधिकारी ने चेतावनी दी है कि अगर जवाब संतोषजनक नहीं पाया गया तो नियमों के तहत कठोर कार्रवाई की जाएगी.
शिक्षा विभाग का कहना है कि बार-बार मिल रही शिकायतों और स्कूलों में घटती हाजिरी को देखते हुए निरीक्षणों की तादाद बढ़ाई जाएगी. प्रशासन का मकसद है कि जिले के सभी विद्यालयों में शिक्षकों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित की जाए और बच्चों की पढ़ाई प्रभावित न हो.
अधिकारियों ने यह भी साफ किया कि आने वाले दिनों में अन्य स्कूलों का भी इसी तरह औचक निरीक्षण किया जाएगा. शिक्षा विभाग का यह कदम जिले की शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और शिक्षकों की जवाबदेही तय करने की दिशा में अहम माना जा रहा है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t