ट्रक ने युवक-युवती को कुचला, लड़के ने तोड़ा दम, लड़की घायल, 3 गंभीर, आक्रोशित परिजनों ने सड़क पर शव रखकर किया चक्का जाम

A truck crushed a young man and woman, the boy died, the girl was injured, and three others were seriously injured. Angry family members blocked the road by placing the bodies on the road.

ट्रक ने युवक-युवती को कुचला, लड़के ने तोड़ा दम, लड़की घायल, 3 गंभीर, आक्रोशित परिजनों ने सड़क पर शव रखकर किया चक्का जाम

जांजगीर-चांपा : जांजगीर-चांपा जिले के अकलतरा थाना क्षेत्र में हुए सड़क हादसे के बाद शुक्रवार को माहौल तनावपूर्ण हो गया. तेज रफ्तार ट्रक की ठोकर से घायल हुए युवक निकेश टंडन उम्र 22 साल की जिला अस्पताल में मौत होने के बाद परिजन आक्रोशित हो गए और शव को सड़क पर रखकर घंटों तक चक्का जाम करते हुए 20 लाख रुपये मुआवजे और क्षेत्र में नो-एंट्री लागू करने की मांग की.
मिली जानकारी मुताबिक गुरुवार की शाम करीब 5 बजे ग्राम खिसोरा का रहने वाला युवक निकेश टंडन अपनी बाइक में एक युवती को लेकर जा रहा था. इस दौरान पीछे से आ रही तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी. जिससे दोनों ट्रक के नीचे आ गए. हादसे में युवती के पैर में चोट आई. जबकि युवक निकेश टंडन को गंभीर चोटें आने पर फौरन अकलतरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल जांजगीर में भर्ती कराया गया. जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. आज शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे परिजनों और ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर 5 घंटे तक चक्का जाम किया.
खबर मिलने पर अकलतरा थाना प्रभारी भास्कर शर्मा पूरी टीम और राजस्व अधिकारी मौके पर पहुंचे और समझाइश दी. वहीं परिजनों ने 20 लाख रुपये मुआवजे की मांग और नो-एंट्री के समय भारी वाहनों की आवाजाही पर रोक लगाने की बात कही. हादसे का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है. इसमें साफ साफ दिख रहा है कि एक ट्रक ड्राइवर ने बाइक सवार को टक्कर मारी है. दुर्घटना के बाद से ट्रक ड्राइवर मौके से फरार हो गया. पुलिस आरोपी ट्रक ड्राइवर की तलाश कर रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t