अंडरब्रिज के पास बोरी में बंद मिली अज्ञात महिला की लाश, गंध आने पर लोगों ने दी खबर, हत्या की आशंका, फैली सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

The body of an unidentified woman was found in a sack near an underbridge. A foul smell prompted residents to report the incident, leading to suspicion of murder and widespread investigation by police.

अंडरब्रिज के पास बोरी में बंद मिली अज्ञात महिला की लाश, गंध आने पर लोगों ने दी खबर, हत्या की आशंका, फैली सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

दुर्ग : छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां सड़क किनारे नाली में बोरे में बंद महिला की लाश मिली है. पुलिस ने हत्या के बाद शव को बोरे में भरकर फेंकने की आशंका जताई है. यह मामला जिले के सुपेला थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक शनिवार सुबह अंडर ब्रिज के चंद्रा-मौर्या टॉकीज के पास एक बोरे में महिला की लाश मिली है. महिला की लाश नाली में पड़ी हुई थी. लाश 3-4 दिन पुरानी है. महिला की लाश मिलने की खबर से इलाके में सनसनी फैल गई है.
शनिवार सुबह कुछ लोग अंडर ब्रिज के पास से गुजर रहे थे. उन्हें वहां से तेज बदबू आ रही थी. तभी उनकी नजर नाली में पड़ी बोरे पर पड़ी. बोरे के बाहर एक इंसानी हाथ निकला हुआ था. जब उन्होंने पास जाकर देखा तो बोरे में एक महिला की लाश थी. इसकी खबर फौरन पुलिस को दी गई.
खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई. उन्होंने नाली में महिला के शव को बाहर निकाला. बोरे की रस्सी खोलकर देखा तो उसमे महिला की लाश पड़ी हुई थी. मामले की गंभीरता को देखते हुए. फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया.
फ़िलहाल मृतिका की पहचान नहीं हो सकी है. महिला की उम्र करीब 30 से 35 साल के बीच बताई जा रही है. शव 4 दिन पुरानी है. प्राथमिक जांच के मुताबिक महिला की हत्या की गयी है. उसके बाद शव को बोरी में भरकर यहां फेंका गया. ताकि पहचान न हो सके. फ़िलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है. आसपास के लोगों से पूछताछ किया जा रहा है और सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है. पुलिस सभी संभावित कोणों से जांच में जुटी है. जल्द ही इसका खुलासा होने की उम्मीद है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t