नाला में अधेड़ की लाश मिलने से शहर में सनसनी, हत्या या हादसा?, मौत का कारण की जांच में जुटी पुलिस, इलाके में सुरक्षा को लेकर चर्चा

The discovery of a middle-aged man's body in a drain has caused a sensation in the city. Murder or accident? Police are investigating the cause of death, and discussions are underway regarding security in the area.

नाला में अधेड़ की लाश मिलने से शहर में सनसनी, हत्या या हादसा?, मौत का कारण की जांच में जुटी पुलिस, इलाके में सुरक्षा को लेकर चर्चा

धमतरी : छत्तीसगढ़ के धमतरी शहर में शुक्रवार को एक व्यक्ति का शव नाले में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. घटना अंबेडकर वार्ड के श्रीराम नगर स्थित नाले की है. शव औंधे मुंह पड़ा हुआ था. खबर मिलने पर पुलिस टीम और फोरेंसिक जांच टीम मौके पर पहुंची. स्थानीय लोगों की मदद और वरदान एम्बुलेंस सेवा संस्था के शिवा प्रधान की सहायता से शव को नाले से बाहर निकाला गया. घटना स्थल पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने शव का मुआयना किया.
मिली जानकारी के मुताबिक मृतक राय सिंग ध्रुव  पिता बच्चन सिंह उम्र 50 साल टिकरापारा दुर्गा मंदिर के पास रहता था. मृतक सुबह अपने घर से निकला था. उसका शव अंबेडकर वार्ड के श्रीराम नगर स्थित नाले में औंधे मुंह पड़ा हुआ था. और कीचड़ से सना हुआ था.  लेकिन उसकी गुमशुदगी की सूचना थाने में नहीं दी गई थी.
सीएसपी अभिषेक चतुर्वेदी ने मीडिया को बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला नाले में गिरने से हुई मौत का प्रतीत होता है. फिलहाल मृतक के शव पर कोई संदिग्ध निशान या चोट के कारण नहीं पाए गए हैं. जिससे कोई हत्या या आपराधिक गतिविधि का संकेत नहीं मिल रहा है.
पुलिस ने यह भी कहा कि मृतक के शव का निरीक्षण कर लिया गया है और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही वजह साफ होगी. इसके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई तय की जाएगी. घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में आसपास के लोग और पड़ोसी भी मौके पर इकट्ठा हुए. लोगों ने बताया कि राय सिंग ध्रुव सामाजिक रूप से सक्रिय और शांत स्वभाव के व्यक्ति थे. उनका कोई विवाद या शत्रु संबंध नहीं था. स्थानीय पुलिस और फोरेंसिक टीम ने शव को सुरक्षित कर पोस्टमॉर्टम के लिए धमतरी अस्पताल भेज दिया है.
अधिकारियों का कहना है कि जांच में यह भी देखा जाएगा कि मृतक के गिरने का कारण किसी दुर्घटना, स्वास्थ्य संबंधी समस्या या अन्य कोई बाहरी कारण तो नहीं था. पुलिस ने लोगों से अपील किया कि किसी भी संदिग्ध या असामान्य गतिविधि की जानकारी फौरन थाने को दें.
उन्होंने यह भी कहा कि मृतक के परिवार को स्थिति के बारे में खबर कर दिया गया है और प्रशासन उनकी मदद के लिए तैयार है. घटना से इलाके में शोक और सुरक्षा को लेकर चर्चा शुरु हो गई है. स्थानीय नागरिक इस मामले में पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई का इंतजार कर रहे हैं.
अधिकारियों ने कहा कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वास्तविकता साफ हो पाएगी और कोई भी जरुरी कानूनी कदम उठाया जाएगा. धमतरी पुलिस ने इस मामले में फिलहाल कोई संदिग्ध नहीं पाया है और इसे हादसा माना जा रहा है. हालांकि जांच जारी है और सभी संभावित पहलुओं पर ध्यान दिया जा रहा है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t