बेलटुकरी के किसान पुत्र बने प्लाटून कमाण्डर उपनिरीक्षक, कौशल साहू के घर वापसी पर ग्रामीणों ने जुलुस निकालकर किया जोरदार स्वागत, दिया आशीर्वाद

The farmer's son from Beltukri became the Platoon Commander Sub-Inspector. On the return of Kaushal Sahu, the villagers welcomed him with a procession and showered their blessings.

बेलटुकरी के किसान पुत्र बने प्लाटून कमाण्डर उपनिरीक्षक, कौशल साहू के घर वापसी पर ग्रामीणों ने जुलुस निकालकर किया जोरदार स्वागत, दिया आशीर्वाद

गरियाबंद/राजिम : गरियाबंद जिला में ग्राम बेलटुकरी के एक साधारण किसान पिता भूनूराम साहू,माता सुनीता साहू, चाचा काशी राम साहू, चाची पार्वती साहू, दादी घासनीन बाई साहू भाई कमलेश साहू, नीरज साहू, भास्कर साहू, देवेन्द्र साहू के परिवार में 31 अगस्त 1997 को जन्मे कौशल कुमार साहू के 30 मार्च सोमवार को अपने एक साल की कठिन प्रशिक्षण के बाद गृहग्राम पहुंचने पर परिजनों और ग्रामवासियों ने बड़े ही गर्व के साथ शीतला मंदिर प्रांगण से जुलुस निकालकर उनका स्वागत किया और घर पर उनके उज्ज्वल भविष्य तथा अपनी कर्तव्यों को बिना अड़चन पूरा करने की कामना के साथ आशीर्वाद समारोह का आयोजन किया गया. जिन्होंने प्राथमिक व माध्यमिक शिक्षा ग्राम बेलटुकरी, हाई स्कूल सरस्वती शिशु मंदिर राजिम, हायर सेकेण्डरी हरिहर स्कूल नवापारा, स्नातक विज्ञान संकाय राजीव लोचन महाविद्यालय राजिम में और मेकनिकल इंजिनियर की शिक्षा रावतपुरा सरकार महाविद्यालय रायपुर से शिक्षा ग्रहण किया है.
इस आयोजन में उनके प्राथमिक स्कूल के शिक्षक प्रधानाचार्य खेलावनराम साहू, माध्यमिक स्कूल के शिक्षक चंद्रशेखर मिश्रा, हेमंत साहू जनपद सदस्य, जीवनलाल साहू अध्यक्ष सरस्वती शिशु मंदिर बेलटुकरी, डॉ रामकुमार साहू पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष गरियाबंद,  तहसील साहू समाज राजिम के अध्यक्ष जगदीशराम साहू, सचिव संतोष साहू, परिक्षेत्र साहू समाज कौन्दकेरा के अध्यक्ष युगल किशोर साहू, संगठन सचिव राजेन्द्र साहू, ग्रामीण साहू समाज बेलटुकरी के अध्यक्ष नेमीचंद साहू, उपाध्यक्ष हेमलाल साहू, पूर्व अध्यक्ष भीमसेन साहू, कोषाध्यक्ष योगेंद्र साहू,  कृषक सहकारी समिति बेलटुकरी के अध्यक्ष चेमनलाल धीवर, पूर्व उपसरपंच तुकाराम तारक, श्रवण साहू बरोण्डा, गोविन्द साहू, डॉ सुरेंद्र साहू रायपुर सहित ग्रामीण जन, सहपाठी मित्र, बड़ी तादाद में मौजूद रहे. इस कार्यक्रम का संचालन तेजराम विद्रोही ने किया और आभार व्यक्त भारतीय किसान यूनियन जिला गरियाबंद के प्रचार मंत्री ललित कुमार साहू ने किया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB