नकली जेवर देकर असली सोना ठगने का खेल, अंतर्राज्यीय आरोपी मां-बेटे गिरफ्तार, धाड़ीवाल ज्वेलर्स के संचालक को बनाया शिकार, कार जप्त

The game of cheating people by giving fake jewellery and selling them real gold, interstate accused mother and son arrested, Dhadival Jewellers operator made victim, car seized

नकली जेवर देकर असली सोना ठगने का खेल, अंतर्राज्यीय आरोपी मां-बेटे गिरफ्तार, धाड़ीवाल ज्वेलर्स के संचालक को बनाया शिकार, कार जप्त

रायपुर : राजधानी पुलिस ने ठगी का पर्दाफाश करते हुए नकली सोना देकर लाखों रुपये कीमत का असली सोना ठगने वाले अंतरराज्यीय ठग गिरोह के मां-बेटे को गिरफ्तार किया है. आरोपी सविता सिंह उर्फ सपना उर्फ सप्पो उम्र 43 साल और उसके बेटे इशांत उर्फ अनुज वर्मा उम्र 23 साल, निवासी गाजियाबाद (उत्तर प्रदेश) है. आरोपितों के कब्जे से एक नग सोने का ब्रेसलेट, एक नग सोने की चैन, 82,170 रुपये, घटना में इस्तेमाल वेगनआर कार को जब्त किया गया है.
मिली जानकारी के मुताबिक थाना कोतवाली क्षेत्र के सदर बाजार स्थित धाड़ीवाल ज्वेलर्स में नौ सितंबर की शाम आरोपी महिला दुकान पर पहुंची और नकली सोने का ब्रेसलेट रिपेयर कराने के बहाने दुकानदार को दिया. दुकानदार द्वारा रिपेयर संभव न होने की बात कहने पर महिला ने ब्रेसलेट के बदले असली सोने की चैन मांगी. भरोसे में आकर दुकानदार ने 13 ग्राम 880 मिलीग्राम वजनी चैन जिसकी कीमत 1.68 लाख रुपये थी. महिला को दे दी.
बाद में जांच में ब्रेसलेट नकली निकला और महिला फरार हो गई. धोखाधड़ी का एहसास होते ही दुकानदार ने फौरन थाने में शिकायत दर्ज कराई. घटना की खबर मिलते ही पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु की. दुकानदार ने दुकान में लगे सीसीटीवी फुटेज भी सुरक्षित कर लिया है. जिसे पुलिस को उपलब्ध कराया गया.
ठगी की घटना को गंभीरता से लेते हुए एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और थाना कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने जांच शुरु की. सीसीटीवी फुटेज से राजफाश हुआ कि महिला के साथ एक युवक और कारवेगनआर UP 37 AA 1328 भी है. टीम ने घेराबंदी कर दोनों को गिरफ्तार किया.
पूछताछ में आरोपियों ने कबूल किया कि रायपुर में वारदात से पहले उन्होंने बिलासपुर के सदर बाजार स्थित अजय ज्वेलर्स से भी इसी तरह नकली ब्रेसलेट देकर असली सोना ठगा था. आरोपियों ने पूछताछ में यह भी कबूल किया कि उन्होंने इसी दिन बिलासपुर के सदर बाजार स्थित अजय ज्वेलर्स में भी इसी तरह नकली ब्रेसलेट देकर ठगी की थी.
दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 188/25, धारा 318(4), 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.
आरोपी
सविता सिंग उर्फ सपना उर्फ सप्पो पिता मान सिंग उम्र 43 साल निवासी मकान नंबर 2305 रेलवे रोड मेहता होटल वाली गली थाना अतरपुरा जिला हापुड़ (उ.प्र.)
इशांत उर्फ अनुज वर्मा पिता सुनील कुमार वर्मा सिंग उम्र 23 साल निवासी मकान नंबर 2305 रेलवे रोड मेहता होटल वाली गली थाना अतरपुरा जिला हापुड़ (उ.प्र.)

ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t