पोलिंग बूथ पर मतदान करने गए मतदाता की अचानक बिगड़ी तबीयत, दिल का दौरा पड़ने से अस्पताल में हुई मौत, मचा हड़कंप, इलाके में पसरा मातम

The health of a voter who went to vote at the polling booth suddenly deteriorated, he died in the hospital due to a heart attack, there was a stir, mourning spread in the area

पोलिंग बूथ पर मतदान करने गए मतदाता की अचानक बिगड़ी तबीयत, दिल का दौरा पड़ने से अस्पताल में हुई मौत, मचा हड़कंप, इलाके में पसरा मातम

धमतरी : नगरी नगर से इस वक्त बड़ी खबर निकलकर सामने आ आ रही है. नगर पंचायत नगरी में मतदान के दौरान एक दुखद घटना सामने आई. वार्ड नंबर 12 में एक मतदाता की अचानक तबीयत बिगड़ गई. जिससे मतदान केंद्र पर अफरा-तफरी मच गई. मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया. जहां इलाज के दौरान  हार्ट अटैक से उनकी मौत हो गई.
घटना के बाद प्रशासनिक अधिकारियों ने हालात का जायजा लिया और मतदान प्रक्रिया को सुचारु रुप से जारी रखने के निर्देश दिया. मतदाता की मौत से क्षेत्र में शोक का माहौल है. अधिकारियों ने परिवार को हरसंभव मदद प्रदान करने का आश्वासन दिया है.
बताया जा रहा है कि सुबह 8:00 बजे वार्ड क्रमांक 12 के चुरियारा पारा स्कूल के मतदान केन्द्र पर मतदाता कुंज बिहारी देव ने मतदान करने गया था. इस दौरान मतदान करने के पहले ही उसे हार्ट अटैक आया और जमीन पर गिर गया. जिसे तत्काल शासकीय गाड़ी से नगरी के सिविल अस्पताल लाया गया. जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. कुंज बिहारी देव नगर के जाने-माने और मिलनसार व्यक्तित्व के धनी थे उनकी मौत से नगर में शोक की लहर है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI