हर्निया के मरीज का बांये की जगह दांये स्थान पर कर दिया गलत आपरेशन, उपभोक्ता फोरम ने श्रीकृष्णा हॉस्पिटल पर लगाया 2 लाख का जुर्माना
The hernia patient was operated on the right side instead of the left side, the consumer forum imposed a fine of 2 lakhs on Sri Krishna Hospital
बिलासपुर : छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर में प्राइवेट अस्पतालों की मनमानी और लचर स्वास्थ्य व्यवस्था का एक और चौंकाने वाला मामला सामने आया है. शहर के मंगला चौक स्थित श्री कृष्णा हॉस्पिटल में डॉक्टरों ने मरीज के गलत हर्निया का ऑपरेशन कर दिया. जिसके बाद उपभोक्ता फोरम ने अस्पताल पर 2 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है. और 15 दिन के अंदर ब्याज सहित 5 हजार रु वाद व्यय हर्जाने के रुप मे भुगतान करने का आदेश जारी किया है.
मिली जानकारी के मुताबिक तखतपुर निवासी विष्णु कुमार गुप्ता उम्र 56 साल को 12 नवंबर 2021 को हर्निया की परेशानी के चलते कृष्णा हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था. डॉक्टरों ने जांच के बाद उनके बाएं हर्निया के ऑपरेशन की सलाह दी. जिसके लिए परिजनों की मंजूरी भी ली गई. लेकिन लापरवाही बरतते हुए डॉक्टरों ने बाएं की बजाय दाएं हर्निया का ऑपरेशन कर दिया.
ऑपरेशन के बाद जब डॉक्टरों को अपनी गलती का एहसास हुआ तो उन्होंने परिजनों को बाएं हर्निया का ऑपरेशन फ्री में करने की पेशकश की. इससे परिजनों को शक हुआ और उन्होंने मरीज को वहां से ले जाकर सिम्स अस्पताल में जांच कराई. सोनोग्राफी रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि कृष्णा हॉस्पिटल ने गलत ऑपरेशन कर दिया था.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



