Bollywood News : अनिल कपूर और एक्ट्रेस रीना रॉय के डेब्यू में मात्र 7 साल का अंतर, अनिल कपूर को होना पड़ा था सुपरहिट फिल्म से बाहर ...
Bollywood News : अनिल कपूर और एक्ट्रेस रीना रॉय के डेब्यू में मात्र 7 साल का अंतर था. अनिल कपूर ने उमेश मेहरा की फिल्म 'हमारे तुम्हारे' (1979) के साथ एक सहायक अभिनेता की भूमिका में अपने बॉलीवुड के
Bollywood News : अनिल कपूर और एक्ट्रेस रीना रॉय के डेब्यू में मात्र 7 साल का अंतर था. अनिल कपूर ने उमेश मेहरा की फिल्म 'हमारे तुम्हारे' (1979) के साथ एक सहायक अभिनेता की भूमिका में अपने बॉलीवुड के सफर की शुरुआत की थी. वहीं रीना रॉय ने अपनी एक्टिंग करियर की शुरुआत 1972 में रिलीज हुई फिल्म 'जरूरत' से की थी.
रीना रॉय को स्टारडम अनिल कपूर से पहले मिल गया था. वह सबसे ज्यादा कमाई करने वाली बॉलीवुड हीरोइनों में शुमार थीं. जबकि अनिल कपूर एक फिल्मी घराने से होते हुए भी बॉलीवुड में एक हिट रोल के लिए काफी संघर्ष कर रहे थे. हालांकि रीना रॉय के बारे में एक बात बेहद कम लोग जानते होंगे कि उनकी वजह से एक सुपरहिट फिल्म से अनिल कपूर को बाहर होना पड़ा था. वह फिल्म थी 'बंटवारा' (Batwara).हालांकि रीना रॉय के बारे में एक बात बेहद कम लोग जानते होंगे कि उनकी वजह से एक सुपरहिट फिल्म से अनिल कपूर को बाहर होना पड़ा था. वह फिल्म थी 'बंटवारा'

बंटवारा' फिल्म को मशहूर डायरेक्टर जेपी दत्ता ने डायरेक्ट किया था. फिल्म में धर्मेन्द्र, विनोद खन्ना, अमिताभ बच्चन, मोहसिन खान ,डिम्पल कपाड़िया,पूनम ढिल्लों,अमृता सिंह, अमरीश पुरी और शम्मी कपूर जैसे दिग्गजों ने काम किया था. फिल्म 1989 में आई थी. बता दें कि ये फिल्म पाकिस्तानी क्रिकेटर मोहसिन खान की डेब्यू फिल्म थी. इस फिल्म से उन्होंने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी. उनके डेब्यू की कहानी काफी दिलचस्प है.आईएमडीबी की रिपोर्ट्स की मानें तो, इस फिल्म में मोहसिन खान ने अनिल कपूर को रिप्लेस कर अपनी जगह बनाई थी. फिल्म में जिस ठाकुर राजेंद्र सिंह की भूमिका मोहसिन ने निभाई थी वह दरअसल पहले अनिल कपूर निभाने वाले थे.
रिपोर्ट के अनुसार, वह रीना रॉय ही थीं, जिन्होंने अपने पति मोहसिन खान को फिल्म में लेने के लिए जेपी दत्ता से खास अपील की थीं. जेपी दत्ता रीना रॉय के कहने पर मोहसिन पर विचार किया और अनिल कपूर को फिल्म से बाहर होना पड़ा था. हालांकि रिपोर्ट में ये भी बताया गया है कि मोहसिन से पहले जेपी दत्ता नसीरुद्दीन शाह को फिल्म में साइन करना चाहते थे.
अंत में वहीं हुआ जो रीना रॉय चाहती थीं. फिल्म में मोहसिन खान ने अनिल कपूर की जगह ली और धर्मेंद्र -विनोद खन्ना संग पहली बार स्क्रीन स्पेस शेयर किया. इसके बाद मोहसिन खान 'फतह', 'गुनाहगार कौन', 'प्रतिकार', 'साथी' और 'महानता' जैसी फिल्मों में भी दिखे.।



