राजीव लोचन स्नातकोत्तर महाविद्यालय राजिम की प्राचार्य सहित तीन प्राध्यापकों पर सामग्री खरीदी में अनियमितता का आरोप, सस्पेंड

Three professors, including the principal of Rajiv Lochan Postgraduate College, Rajim, have been suspended for irregularities in the purchase of materials.

राजीव लोचन स्नातकोत्तर महाविद्यालय राजिम की प्राचार्य सहित तीन प्राध्यापकों पर सामग्री खरीदी में अनियमितता का आरोप, सस्पेंड

राजिम : उच्च शिक्षा विभाग द्वारा राजीव लोचन स्नातकोत्तर महाविद्यालय राजिम के प्राचार्य सहित तीन प्राध्यापकों को जेम पोर्टल के जरिए सामग्री खरीदी में अनियमितता के फलस्वरुप तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है.
इस बारे में उच्च शिक्षा विभाग मंत्रालय महानदी भवन रायपुर से आदेश जारी किए गए हैं. उच्च शिक्षा विभाग द्वारा जारी आदेश के मुताबिक राजीव लोचन स्नातकोत्तर महाविद्यालय राजिम की प्राचार्य डॉ. सविता मिश्रा, सहायक प्राध्यापक डॉ. मोहन लाल वर्मा, सहायक प्राध्यापक देवेन्द्र देवांगन, सहायक प्राध्यापक मनीषा भोई के द्वारा जेम पोर्टल के जरिए खरीदी गई सामग्री में आर्थिक अनियमितता में प्रथम दृष्टया संलिप्तता पाई गई है.
जेम पोर्टल के जरिए खरीदी गई सामग्री में इनके द्वारा छत्तीसगढ़ भंडार क्रय नियमों का पालन नहीं किया गया है. राजीव लोचन स्नातकोत्तर महाविद्यालय राजिम की प्राचार्य और सहायक प्राध्यापकों को सिविल सेवा नियम के तहत तत्काल प्रभाव से सस्पेंड करते हुए इनका मुख्यालय क्षेत्रीय अपर संचालक कार्यालय रायपुर नियत किया गया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t