दुर्ग में मारपीट की तीन अलग-अलग मामले, शराब को लेकर दो वारदात, 48 घंटे में मां-बेटे और आदतन अपराधी समेत पांच आरोपी गिरफ्तार

Three separate cases of assault, two incidents involving alcohol, were reported in Durg. Five accused, including a mother-son duo and a habitual offender, were arrested within 48 hours.

दुर्ग में मारपीट की तीन अलग-अलग मामले, शराब को लेकर दो वारदात, 48 घंटे में मां-बेटे और आदतन अपराधी समेत पांच आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग : दुर्ग जिले के सुपेला थाना क्षेत्र में तीन अलग-अलग मारपीट और धमकी देने की घटनाओं के आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है. यह घटनाएँ 20 और 21 फरवरी को सुपेला क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों पर हुईं.
पहली घटना पांच रास्ता गली नंबर 4 में हुई. जहां गौरव पाल ने शिकायत दर्ज कराई कि जब वह अपने घर के पास ऑटो में बैठा था. तभी पड़ोसी राजा सोनकर उर्फ राजा बटीक ने अकारण गाली-गलौज शुरु कर दी. विरोध करने पर आरोपी ने गौरव पाल के साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी.
पुलिस ने अपराध क्रमांक 289/2026 धारा 296, 115(2), 351(3), 333, 3(5) बीएनएस के तहतमामला डेज किया और अकारण मोहल्ले में मारपीट करने वाले मां-बेटे को गिरफ्तार किया है. आरोपियों को आदालतमें पेश कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया.
आरोपी का नाम
1. राजा सोनकर उर्फ राजा बटीक, उम्र 26 वर्ष, निवासी पांच रास्ता गली नंबर 4 पटेल होटल के पीछे, सुपेला, जिला दुर्ग
2. आरोपी की मां , निवासी पांच रास्ता गली नंबर 4 पटेल होटल के पीछे, सुपेला, जिला दुर्ग
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB

दूसरी घटना में बीच-बचाव करने आए पड़ोसी तपेश सोनी और उनकी पत्नी दिशा के साथ भी आरोपी और उनकी मां ने मारपीट की। आरोप है कि तपेश सोनी के हाथ में दांत से काटकर चोट पहुंचाई गई. इसके साथ ही वे उनके घर में भी घुस गए और उनकी बेटी नेहा उर्फ गीतिका के साथ भी मारपीट की. इस मामले की जानकारी मिलते ही सुपेला पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ जुर्म दर्ज कर मां-बेटे को गिरफ्तार कर लिया.
तीसरी घटना 21 फरवरी की रात भारतमाता चौक स्थित अरुण किराना दुकान के पास हुई। तुलसीराम भारती से आरोपी प्रताप रात्रे ने शराब पीने के लिए पैसे मांगे. मना करने पर आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए हाथ-मुक्कों से मारपीट की और जान से खत्म करने की धमकी दी. शिकायत मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर आरोपी को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया. पुलिस ने बताया कि प्रताप रात्रे पूर्व में जुआ मामले में दर्ज आदतन अपराधी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB