शराब के पैसे नहीं देने पर गला रेता, पड़ोसी ने किया जान से मारने की कोशिश, गले पर जानलेवा वार, आरोपी ओमप्रकाश गिरफ्तार होकर पहुंचा जेल

Throat slit for not paying for liquor, neighbor tries to kill, fatal blow on throat, accused Omprakash arrested and sent to jail

शराब के पैसे नहीं देने पर गला रेता, पड़ोसी ने किया जान से मारने की कोशिश, गले पर जानलेवा वार, आरोपी ओमप्रकाश गिरफ्तार होकर पहुंचा जेल

जांजगीर-चांपा : जांजगीर-चांपा जिले के ग्राम बहेराडीह में शराब पीने के लिए पैसे नहीं देने पर चाकू से गला काटने का प्रयास करने वाले आरोपी ओमप्रकाश यादव उम्र 45 साल को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है. आरोपी के कब्जे से घटना में इस्तेमाल चाकू भी बरामद किया गया है. यह मामला चांपा थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक 29 दिसंबर की शाम करीब 4:30 बजे ग्राम बहेराडीह निवासी मंगलूराम यादव तेली तालाब की तरफ दिशा मैदान कर वापस लौट रहे थे. इसी दौरान पड़ोसी ओमप्रकाश यादव ने शराब पीने के लिए उनसे पैसे मांगे. इंकार करने पर आरोपी ने गाली-गलौज शुरू कर दी और विवाद बढ़ने पर चाकू से गले पर जानलेवा हमला कर दिया. हमले में मंगलूराम यादव गंभीर रुप से घायल हो गए और बहुत खून बहने लगा.
इस वारदात की खबर मिलते ही चांपा पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर जांच शुरु की. पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपी ओमप्रकाश यादव निवासी ग्राम बहेराडीह स्कूलपारा को गिरफ्तार किया. पूछताछ में आरोपी ने जुर्म करना कबूल किया. जिसके बाद उसके कब्जे से चाकू जब्त किया गया.
पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ धारा 307 (हत्या का प्रयास) और संबंधित धाराओं के तहत जुर्म दर्ज किया गया है. पुलिस आगे भी मामले की गहन जांच कर रही है और किसी और आरोपी या सहयोगी की तलाश कर रही है.
स्थानीय लोगों ने कहा कि यह घटना शराब और पड़ोसी विवाद के कारण हुई. पुलिस ने लोगों से शांत रहने और मामले में किसी तरह की अफवाह फैलाने से बचने की अपील की है. पुलिस अधिकारियों ने चेताया कि शराब के विवाद अक्सर गंभीर अपराध का रुप ले सकते हैं और जनता से अपील किया कि किसी भी विवाद की स्थिति में फौरन पुलिस से संपर्क करें. इस तरह पुलिस की तत्परता और तेजी से हुई गिरफ्तारी ने बड़े हादसे को टालने में मदद की. जांच अधिकारी इस मामले में सभी संभावित पहलुओं का अध्ययन कर रहे हैं. ताकि भविष्य में ऐसे मामले रोके जा सकें
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t