केयर टेकर का काम के बहाने आदिवासी लड़कियों को रायपुर बुलाकर बनाया बंधक, महावीर वर्मा, फलेश साहू और जया यादव गिरफ्तार

Tribal girls were called to Raipur on the pretext of working as caretakers and held hostage; Mahavir Verma, Falesh Sahu and Jaya Yadav arrested

केयर टेकर का काम के बहाने आदिवासी लड़कियों को रायपुर बुलाकर बनाया बंधक, महावीर वर्मा, फलेश साहू और जया यादव गिरफ्तार

रायपुर : आदिवासी लड़कियों को रायपुर के एम्स अस्पताल में नौकरी दिलाने का झांसा देकर बुलाने और500 रुपए के लिए बंधक बनाकर काम करवाने के मामले में डीडी नगर पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. यह मामला डीडी नगर थाना क्षेत्र के इंद्रप्रस्थ का है.
लड़कियों को बंधक बनाने के आरोप में मां काली हेल्थ केयर सर्विस के संचालक फलेश साहू, उसकी साथी जया यादव, और कर्मचारी महवीर वर्मा पर पुलिस ने एक्सटर्शन, अवैध तरीके से लड़कियों को निरुद्ध करने और अन्य गंभीर धाराओं में जुर्म दर्ज किया गया है।
लड़कियों को उनके परिजनों के सुपूर्द कर दिया गया है. बता दें कि बंधक बनाई गई पीड़िता ने फोन के जरिए मीडिया से मदद मांगी थी. जिसकी खबर पुलिस को दी गई. जिसके बाद रायपुर पुलिस के क्राइम ब्रांच ने एक लड़की को बंद मकान का ताला तोड़कर, और दो अन्य लड़कियों को दो घरों से रेसक्यू किया था.
आरोपियों के खिलाफ एक्सटर्शन, अवैध निरुद्ध करने, और अन्य गंभीर धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है. पीड़िता ने आईबीसी24 के माध्यम से मदद मांगी. जिसके आधार पर पुलिस ने कार्रवाई की. पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI

पीड़ित युवती ने पुलिस को बताया कि वह भानुप्रतापपुर कांकेर में रहती है. उसने इंस्टाग्राम में एक रील देखी. जिसमें एम्स हॉस्पिटल रायपुर में मरीजों की देखरेख करने के लिए हेल्थ केयर टेकर की नीड बताई गई थी. इसके बाद वो अपनी दो अन्य सहेलियों के साथ इंस्टाग्राम में दिए मोबाइल नंबर में कॉल कर रायपुर पहुंची.
युवती अपनी सहेलियों के साथ श्री राम चौक वृंदावन कॉलोनी पहुंची. यहां पर उनकी मुलाकात महावीर वर्मा से हुई. महावीर उन्हें इंद्रप्रस्थ कॉलोनी के एक मकान पर ले गया. जहां पर उन्हें जया यादव और फलेश साहू से मिलवाया गया. उन्होंने एक फॉर्म भरवाया और 500-500 रुपए लिए. फिर उन्हें काम पर रख लिया गया.
10 दिसंबर को जब पीड़िता को काम पसंद नहीं आया तो उसने जया यादव, फ्लैश साहू और महावीर वर्मा को कहा कि वह घर वापस जाना चाहती है. इसके बाद तीनों ने पीड़िता को जाति सूचक गालियां देते हुए उसे जान से मारने की धमकी दी. फिर उसे कमरे में बंधक बना दिया. वापस जाने की शर्त पर 500 रुपये की मांग करने लगे. उसने अपने एक परिचित मिडिया कर्मी से संपर्क किया. फिर पुलिस ने ताला तोड़कर युवती का रेस्क्यू किया.
पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपी महावीर वर्मा, फलेश साहू और जया यादव को गिरफ्तार किया है. इस मामले में पुलिस आगे की जांच पड़ताल कर रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI