छात्रा और महिला सहकर्मी के छेड़छाड़ की शिकायत के बाद दो शिक्षक सस्पेंड, मामलों से बच्चों और परिजनों में दहशत का माहौल

Two teachers suspended after complaints of molestation of a girl student and a female colleague; cases have created panic among children and their families

छात्रा और महिला सहकर्मी के छेड़छाड़ की शिकायत के बाद दो शिक्षक सस्पेंड, मामलों से बच्चों और परिजनों में दहशत का माहौल

बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में शिक्षा विभाग ने दो शिक्षकों के अनैतिक और अशलील कृत्यों को गंभीरता से लेते हुए कड़ी कार्रवाई की है. एक ओर जहां छात्रा के साथ अमर्यादित व्यवहार करने वाले व्याख्याता को सस्पेंड किया गया है. वहीं दूसरी तरफ महिला सहकर्मी से छेड़छाड़ और उत्पीड़न करने वाले प्रधान पाठक पर निलंबन की गाज गिरी है.
तखतपुर विकासखंड के शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला खरगहना में पदस्थ व्याख्याता कल्याण कुमार भोई को कक्षा 11वीं की छात्रा से अनैतिक कृत्य करते हुए पकड़ा गया. छात्रा के परिजनों की शिकायत पर थाना कोटा में उनके खिलाफ पॉक्सो एक्ट और धारा 74 बीएनएस के तहत जुर्म दर्ज कर 29 मार्च को आरोपी को गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तारी के बाद आरोपी की  न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया. ऐसे में उन्हें छत्तीसगढ़ सिविल सेवा नियम 1966 के तहत सस्पेंड कर आरोपी का मुख्यालय बीईओ कार्यालय तखतपुर निर्धारित किया गया है.
धूमा का हेडमास्टर निलंबित, महिला कर्मी से की थी छेड़छाड़
कोटा विकासखंड के शासकीय कन्या प्राथमिक शाला धूमा में पदस्थ प्रधान पाठक मनोज कुमार अनंत के खिलाफ महिला सहकर्मी ने छेड़छाड़ और मानसिक प्रताड़ना की शिकायत की थी। दो जाँच समितियों ने आरोपों को सत्य पाया, जिसके बाद उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर मुख्यालय शासकीय हाई स्कूल तेंदुआ में अटैच किया गया है. दोनों मामलों में निलंबन अवधि में नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता देय होगा.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB