UP NEWS : प‎रिजनों ने गहन मातम के साथ लड़की का दाह संस्कार कर ‎दिया था वही अगले ‎दिन उसका फोन आ गया और वह बोली कि पापा मैं जिंदा हूं

UP NEWS : पूर्णिया यूपी में एक अजब घटना सामने आई है। जहां प‎रिजनों ने गहन मातम के साथ लड़की का दाह संस्कार कर ‎दिया ले‎किन अगले ‎दिन अचानक उसका फोन आ गया और

UP NEWS : प‎रिजनों ने गहन मातम के साथ लड़की का दाह संस्कार कर ‎दिया था वही अगले ‎दिन उसका फोन आ गया और वह बोली कि पापा मैं जिंदा हूं

UP NEWS : पूर्णिया यूपी में एक अजब घटना सामने आई है। जहां प‎रिजनों ने गहन मातम के साथ लड़की का दाह संस्कार कर ‎दिया ले‎किन अगले ‎दिन अचानक उसका फोन आ गया और वह बोली कि पापा मैं जिंदा हूं यह चौकाने वाला मामला जिले के अकबरपुर ओपी क्षेत्र से सामने आया, जिसमें युवती ने अपने पिता को फोन कर अपने जिंदा होने की पु‎ष्टि की है। हालां‎कि यह सुन परिवार वालों सहित सभी लोग हैरान रह गए।

UP NEWS : ले‎किन इसमें पु‎लिस और प‎रिजनों द्वारा शव पहचानने में गफलत होने की बात सामने आई है। दरअसल पूर्णिया जिले के अकबरपुर में 15 अगस्त को नवगछिया टोला के पास नहर में अज्ञात युवती का शव बरामद हुआ था। उसी गांव की विनोद मंडल की बेटी अंशु पिछले ढाई महीने से लापता थी। जैसे ही शव की सूचना उन्हें मिली तो वह भी थाना गए, जहां लड़की के कपड़ा और उनके कद काठी को देखकर उसने कहा कि यह शव उसकी बेटी अंशु का है। तब अकबरपुर पुलिस ने कागजी प्रक्रिया पूरी करते हुए शव को विनोद मंडल और उनके परिजनों को सौंप दिया।

13 years old girl lost her mother did funeral in gorakhpur - 13 साल की  बच्ची ने किया मां का अंतिम संस्कार, जन्‍म लेते ही पिता ने छोड़ दिया था  मां-बेटी को ,

UP NEWS : इसके बाद हिंदू रीति रिवाज के अनुसार विनोद मंडल के परिजनों ने उस अज्ञात युवती के शव का दाह संस्कार कर दिया। पिता विनोद मंडल इतने व्यथित थे कि उसकी जगह अंशु के दादा ने शव को अग्नि दी। फिर वे लोग घर आ गए, तभी दूसरे दिन सोशल मीडिया से जानकारी मिलते ही अचानक अंशु का कॉल आता है। वह अपने पिता को बोलती है कि पापा मैं तो जिंदा हूं। आप लोगों ने कैसे मेरा दाह संस्कार कर दिया। फिर उसने पूरी कहानी बताई कि वह फिलहाल रूपाली हॉल्ट के पास रह रही है और उसने निरंजन नामक एक युवक से प्रेम विवाह कर लिया है। डर के मारे वह ना तो घर जा पा रही थी ना ही घर वालों को फोन कर रही थी।

UP NEWS : हालांकी नहर से मिली अज्ञात युवती का शव किसका था पुलिस के लिए यह अभी भी एक बड़ी चुनौती बनी हुई है। साथ ही सवाल यह भी उठता है कि परिजनों ने इतनी बड़ी भूल कैसे कर दी। वही पुलिस ने भी बिना जांच पड़ताल किए शव को विनोद मंडल को कैसे सौंप दिया। अकबरपुर ओपी के प्रभारी सूरज कुमार का कहना है वह नए सिरे से जांच कर रहे हैं और शव की पहचान का प्रयास कर रहे हैं।(एजेंसी)