बर्दाश्त न कर सकी अपमान, पत्नी बन गई सुहाग का दुश्मन, तुम्हारा किसी और से अफेयर...कहने पर कुल्हाड़ी से काटा, सोते वक्त कर दी पति की हत्या
Unable to tolerate the insult, the wife became the enemy of the husband, your affair with someone else... on saying this, she cut him with an axe, killed the husband while he was sleeping
मरवाही : मरवाही थाना क्षेत्र में टंगिया से हमला कर पत्नी ने पति की हत्या कर दी. बताया जा रहा है कि चरित्र शंका को लेकर पति आए दिन पत्नी से विवाद करते था. इसी से परेशान होकर महिला ने यह कदम उठाया है.। हत्या करने के बाद महिला खुद ही अपने बेटे को पूरी जानकारी दी. इसके बाद थाने पहुंचकर खुद को पुलिस के हवाले कर दिया.
मिली जानकारी के मुताबिक मरवाही थाना क्षेत्र के बघररा गांव के मटियाटोला में रहने वाले घोरे लाल पूरी और उसकी पत्नी वेदकुंवर पूरी का आए दिन विवाद होता रहता था. पति घोरे लाल हमेशा पत्नी वेदकुंवर पर उसके चरित्र शंका करता था. घटना के दिन घर के पास रहने वाले घनी राम के घर छठी का कार्यक्रम हो रहा था. दोनों पति-पत्नी शामिल हुए और वापस अपने घर आ गए. इसके बाद पति घोरे लाल और पत्नी वेदकुंवर का फिर एक बार जमकर विवाद हुआ.
धनीराम के घर आए मेहमानों के साथ पत्नी वेदकुंवर के संबंध होने को घोरे लाल शक करने लगा. कुछ देर हुए विवाद के बाद पति घोरे लाल घर में सो गया. इसी दौरान नाराज पत्नी ने घर में रखे टांगिया से पति घोरेलाल के गले में दो बार वार किया. जिससे उसकी मौत हो गई. पति को मारकर पत्नी घर के सामने जाकर रो रही थी. उसका बेटा राजकुमार पूरी घर पहुंचा तो मां ने घटना की जानकारी दी. बेटे ने घर के अंदर जाकर देखा तो पिता घोरे लाल मृत हालत मे पड़ा हुआ था. इसके बाद बेटे ने पूरी घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी और मां को लेकर मरवाही थाने पहुंचा.
थाने में आरोपी पत्नी ने पति घोरेलाल की हत्या किए जाने का जुर्म कबूल कर लिया. फिलहाल मरवाही पुलिस आरोपी महिला को गिरफ्तार कर पूरे मामले की तफ्तीश में जुट गई है. पुलिस अधिकारी की मानें तो चरित्र शंका से परेशान होकर पत्नी ने घर में सो रहे पति की हत्या की. आए दिन पति के द्वारा चरित्र शंका से पत्नी परेशान थी. पति किसी से बात नहीं करने देता था. जिससे परेशान होकर यह कदम उठाया और खुद ही थाने आकर इसकी खबर दी. इस मामले में पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



