दहेज में नहीं मिली कार तो बारात लेकर वापस लौटा CRPF जवान भगवान दास, मंडप में ही जमकर की मारपीट, दो दुल्हनों ने सुनाई आपबीती
When he did not get a car in dowry, CRPF jawan Bhagwan Das returned with the wedding procession, he was beaten up in the mandap itself, two brides narrated their ordeal
कबीरधाम : कबीरधाम जिले से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां दूल्हा कार और एसी की मांग कर रहा था. नहीं मिलने पर गाली-गलौच मारपीट कर बारात वापस ला लिया। इस पर दुल्हन ने ही दूल्हे के खिलाफ एफआईआर करा दिया। आरोपी दूल्हे का नाम भगवान दास मानिकपुरी है. जो सीआरपीएफ (CRPF) के कोबरा बटालियन का जवान है और झारखंड में पदस्थ है.
मिली जानकारी मुताबिक कबीरधाम जिले के पांडातराई थाना क्षेत्र के ग्राम चारभांठा निवासी आरोपी दूल्हा भगवान दास मानिकपुरी के साथ लड़की की 26 नवंबर 2024 को सगाई हुई थी. इसके बाद 11 अप्रैल को शादी की तारीख तय हुई. सगाई के बाद से भगवान दास के साथ लड़की मोबाइल से बात करती थी. इस दौरान आरोपी भगवान दास दहेज में कार समेत अन्य सामान के बारे में बोलते रहता था.
तुम्हारे घर के लोग बहुत संपन्न है. मुझे कार, एसी, सोने चांदी के जेवर आसानी से दे सकते हैं. बोलता था. लड़की ने इसे मजाकिया तौर में बात कर रहे हैं. सोचकर टालती रहती थी.
मंडप में ही दूल्हे ने की मारपीट
फिर 11 अप्रैल 2025 को दूल्हा बारात लेकर पहुंचा. मेल-मिलाप के दौरान दूल्हे ने दहेज में कार न दिखने पर नाराजगी जताई. दुल्हन ने बताया कि स्कूटी दी जा रही है. तो दहेज़ का लालची दूल्हा भगवानदास गुस्से में विवाद करने लगा. दुल्हन ने यह बात अपने परिवार को बताई.
परिजन मंडप में जाकर बात करने लगे तो दूल्हा, उसके पिता और अन्य बारातियों ने गाली-गलौच शुरु कर दी. उन्होंने शादी करने से इंकार कर दिया। इस बीच दुल्हन के बुआ के बेटे से मारपीट की गई. बीच-बचाव करने वाले युवक को थप्पड़ मार दिया. मारपीट में पीठ व कान में चोट आई.
थाने में शिकायत दर्ज
वहीं दूल्हा बारातियों को लेकर लौट गया. दुल्हन व उसका परिवार दूल्हा द्वारा बार-बार दहेज मांग से मानसिक रुप से परेशान हैं. इसके चलते ही दुल्हान ने थाना बोड़ला में रिपोर्ट दर्ज कराई. पुलिस ने भगवान दास, घुरवादास, मोनुदास और अन्य के खिलाफ धारा 296, 115(2), 351(2), 3(5), 85 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB
शादी होते ही सुबह दौड़ी-दौड़ी थाने पहुंची दुल्हन, बोली- मेरा दुल्हा मुझे..., सुनते ही गुस्साए दरोगा
देवास : देवास में शादी का बेंड बजा, इंदौर के बाराती नाचे, फिर दूल्हा-दुल्हन की धूमधाम से शादी हो गई. शादी की रस्म के बाद जो हुआ उससे कुछ मिनटों में ही बसने से पहले नई जोड़ी का परिवार उजड़ गया.
दुल्हन के मुताबिक शादी होते ही रात को लड़का कार की डिमांड करने लगा. लड़के ने कहा 5 मिनट में कार चाहिए, अगर नहीं मिली तो हम लड़की को अपने साथ नहीं ले जाएंगे. पूरी न होने पर वो लोग मुझे छोड़कर चले गए. यह मामला उदयनगर के पिपरी गांव का बताया जा रहा है.
दरअसल, बीती रात इंदौर के विजय नगर से धूमधाम से देवास जिले के ग्राम पिपरी में नाई (सेन) समाज के एक घर में बारात आई. जिसके बाद खुशी-खुशी रात को हिंदू रीति-रिवाज से शादी हुई. दूल्हे का नाम जयेश बताया जा रहा है.
दुल्हन के परिजन ने बताया कि शादी होने के बाद रात को दूल्हा और उसके घर वालों ने कार की डिमांड कर दी. जिसके बाद लड़की के परिजनों ने उनसे समय मांगा. लेकिन दूल्हे ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर अभी कार नहीं मिली तो हम विदा कर लड़की को लेकर नहीं जाएंगे. जिसके बाद लड़की पक्ष ने जैसे-तैसे 50 हजार रुपये देने की बात भी कही. लेकिन दूल्हा नहीं माना. लड़की के परिजनों के गिड़गिड़ाने के बाद भी दूल्हा बिना दुल्हन के चला गया.
जिसके बाद लड़की और उसका परिवार सुबह होते ही थाने पहुंचे. जहां उन्होंने दूल्हा और उसके परिवार पर दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज करवाया. आरोप में बताया जा रहा है कि दहेज में (कार, मोटर साइकिल नगदी) की मांग की गई थी. लड़की पक्ष के लोग उदयनगर पुलिस थाने पर पहुंचकर, दूल्हे और उसके परिजन सहित 7 से ज्यादा लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है.
पूरे मामले में उदय नगर थाना प्रभारी ने कहा कि सेन परिवार की शादी थी. लड़का जयेश और लड़की खुशबू की कल शादी हुई थी. लड़के पक्ष के लोग दहेज में कार की मांग कर रहे थे. लड़की वाले पक्ष ने थाने में दूल्हा परिवार पर केस दर्ज करवाया है. टीम जांच कर रही है और आरोपियों को पकड़ने के लिए टीम रवाना कर दी है. लड़की और उसके परिजनों ने कहा कि दुल्हन को दहेज के लिए छोड़कर गए है. ऐसे दहेज लोभियों पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिये.
दुल्हन ने बताया कि बारात आ गई थी. शादी भी हो गई थी. लेकिन रात में शादी के बाद दूल्हे ने अचानक कार की डिमांड कर दी. उन्होंने बोला कार मिल जाएगी तो ठीक है नहीं तो फिर मैं आपको नहीं ले जाऊंगा. दुल्हन ने कहा 5 मिनट में कहा से कार आ जाती. अगर वो 15 दिन पहले बताते तो हम उनकी यह डिमांड भी पूरी कर देते. जिसके बाद दूल्हा शादी करने के बाद मुझे छोड़कर चला गया.
वहीं लड़की के परिजन ने कहा कि अचानक कार की डिमांड कहा से पूरी कर दी जाती. हमने उन्हें तिलक में 1 लाख रुपए दिया और जो मांगा वह डिमांड भी पूरी की लेकिन कार की पहले कोई बात नहीं हुई थी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



