शादी के 17 साल बाद पत्नी को हो गया प्यार, प्रेमी संग हो गई फुर्र, फिर आहत पति ने जहर खाकर दे दी जान, आशिकों की तलाश में जुटी पुलिस

After 17 years of marriage, the wife fell in love and eloped with her lover. The distraught husband then committed suicide by consuming poison. Police are searching for the lovers.

शादी के 17 साल बाद पत्नी को हो गया प्यार, प्रेमी संग हो गई फुर्र, फिर आहत पति ने जहर खाकर दे दी जान, आशिकों की तलाश में जुटी पुलिस

सरगुजा : सरगुजा जिले के गांधीनगर थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक घटना सामने आई है. जहां 55 साल के अधेड़ व्यक्ति ने अपनी पत्नी के प्रेमी के साथ भाग जाने के बाद खुदकुशी कर ली. मृतक की पत्नी पिछले डेढ़ साल से एक युवक के साथ प्रेम संबंध में थी. जिसके चलते घर में कई बार विवाद भी हुआ था. पत्नी के फरार होने से आहत होकर व्यक्ति ने जहर खाकर अपनी जीवन लीला खत्म कर ली
मिली जानकारी के मुताबिक डिगमा गांव निवासी कृष्णा दास उम्र 55 साल की पत्नी अनिता दास उम्र 35 साल 29 अक्टूबर को अपने प्रेमी के साथ घर से फरार हो गई थी. कृष्णा दास ने अगले दिन पत्नी की खोजबीन की. लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला. इससे वह मानसिक रुप से टूट गया. 30 अक्टूबर की शाम वह घर लौटा. शराब पीने के बाद उसने जहर सेवन कर लिया.
कृष्णा दास ने अपने बेटे उत्तम दास से कहा कि जीने का मन नहीं कर रहा है. मैंने जहर खा लिया है. यह सुनते ही परिवार में हड़कंप मच गया. कुछ ही देर में वह घर के आंगन में गिरकर बेहोश हो गया.
परिजनों ने आनन-फानन में उसे इलाज के लिए मिशन हॉस्पिटल पहुंचाया. जहां इलाज के दौरान बीती रात उसकी मौत हो गई. शनिवार सुबह पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया. गांधीनगर पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है.
परिजनों ने कहा कि पत्नी के भाग जाने से दुखी होकर ही कृष्णा दास ने आत्मघाती कदम उठाया. कृष्णा दास की पहली पत्नी सीता दास की करीब 18 साल पहले मौत हो चुकी थी. पहली पत्नी से उसका एक बेटा उत्तम दास है. पत्नी की मौत के करीब एक साल बाद उसने बलरामपुर निवासी अनिता दास से दूसरी शादी की थी. दोनों की शादी को करीब 17 साल हो चुके थे और उनकी एक 16 वर्षीय बेटी भी है. परिजनों के मुताबिक करीब डेढ़ साल पहले अनिता दास का प्रेम संबंध जुड़ा. पीपल क्षेत्र में डेयरी में काम करने वाले युवक मोनू से प्यार हो गया था.
मोनू ने अनिता को बातचीत के लिए एक मोबाइल फोन भी खरीदकर दिया था. जब परिवार को इसकी जानकारी हुई तो घर में कई बार विवाद हुआ. कुछ महीने पहले गांव में एक बैठक (पंचायत) भी बुलाई गई थी. जिसमें अनिता को समझाइश दी गई थी कि वह अपने पति और परिवार के साथ रहकर अपने बच्चों का ध्यान रखे. लेकिन इसके बाद भी उसने अपने प्रेमी से संपर्क जारी रखा. 29 अक्टूबर की शाम वह घर से बिना बताए निकली और वापस नहीं लौटी. जब परिजनों ने आसपास और परिचितों के बीच खोजबीन की तो पता चला कि मोनू भी उसी दिन से गायब है. इससे साफ हो गया कि दोनों साथ भाग गए हैं.
इस घटना से कृष्णा दास बेहद निराश और आहत हो गया था. वह पूरे दिन घर में उदास रहता था. आखिरकार 30 अक्टूबर की शाम उसने जहर खाकर खुदकुशी कर ली. फिलहाल पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराकर मर्ग कायम किया है. गांधीनगर थाना प्रभारी ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी. वहीं पुलिस टीम फरार महिला और उसके प्रेमी की तलाश में जुटी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t