मुस्लिम समाज के 18 लोगों ने हिंदू धर्म अपनाकर घर वापसी की

MP News : मुस्लिम समाज के 18 लोगों ने हिंदू धर्म अपनाकर घर वापसी की। खजराना गणेश मंदिर में एक बार फिर इंदौर के चंदन नगर, खजराना सहित देवास के कुछ परिवार के सदस्यों ने मंत्रोच्चारण और गंगाजल से हवन पूजन कर सनातन धर्म स्वीकार कर लिया या।

मुस्लिम समाज के 18 लोगों ने हिंदू धर्म अपनाकर घर वापसी की

- गणेश मंदिर में किया हवन पूजन

-विश्व हिंदू परिषद के प्रयास से इंदौर, देवास, मंदसौर, धार कई जिलों के मुस्लिम परिवारों ने सनातन धर्म अपनाया

MP News : मुस्लिम समाज के 18 लोगों ने हिंदू धर्म अपनाकर घर वापसी की। खजराना गणेश मंदिर में एक बार फिर इंदौर के चंदन नगर, खजराना सहित देवास के कुछ परिवार के सदस्यों ने मंत्रोच्चारण और गंगाजल से हवन पूजन कर सनातन धर्म स्वीकार कर लिया या। इन सभी का कहना है कि वे सनातन धर्म से प्रभावित हैं। इसका न आरंभ है और न अंत। इसके चलते वह हिंदू धर्म या कहा जाए कि सनातन धर्म अपना रहे हैं। बता दें कि इसके पहले भी दो बार मुस्लिम धर्म छोड़कर कुछ लोगों ने खजराना गणेश मंदिर में ही पूजन हवन कर सनातन धर्म अपनाया था।

विश्व हिंदू परिषद के प्रांत प्रशासनिक प्रमुख संतोष शर्मा के प्रयास से इंदौर, देवास, मंदसौर, धार सहित अन्य कई जिलों के मुस्लिम परिवार सनातन धर्म अपना रहे हैं। संतोष शर्मा को उनके इस प्रयास के चलते 12 जुलाई को उनके घर एक महिला द्वारा धमकी भरा पत्र भी भेजा गया था। जिसमें उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई थी। इसकी शिकायत उन्होंने थाने में दर्ज कराई गई थी, लेकिन अभी यह पुलिस उस महिला को नहीं ढूंढ पाई है। अब फिर एक बार उन्हीं के प्रयास से मुस्लिम समाज के 18 लोगों ने हिन्दू धर्म अपनाया है। इस बार मुस्लिम से हिन्दू बन अपना नाम परिवर्तन करने वाले हैं -

  1. शाजिया हाशमी से सपना
  2. अलफीजा से आलिया
  3. आमिना से अमृता
  4. आरजू से एलिना
  5. अदनान शाह से आरव
  6. तरन्नुम बी से तम्मन्ना
  7. मुमताज बी से मीना
  8. मुबारक शाह से मुकेश
  9. समीर से सावन
  10. सोफिया से भूमिका
  11. अबेल मसीह से भरत
  12. अयाना से प्रशंसा
  13. अफसाना से आरती
  14. मरयम से आश्रिता

वहीं इन चार लोगों का शुद्धिकरण किया गया है।

  1. राकेश
  2. महिमा
  3. अनिता
  4. अभिषेक (एजेंसी)