बहन की शादी के लिए उद्योगपति का ब्रीफकेस बदलकर किया 2,00,000 की चोरी, पुलिस ने आरोपी नौकर सन्नी को गिरफ्तार कर भेजा जेल

200,000 rupees stolen from an industrialist's briefcase for his sister's wedding; police arrest and jail accused servant Sunny

बहन की शादी के लिए उद्योगपति का ब्रीफकेस बदलकर किया 2,00,000 की चोरी,  पुलिस ने आरोपी नौकर सन्नी को गिरफ्तार कर भेजा जेल

दुर्ग/भिलाई : सुपेला पुलिस ने उद्योगपति का ब्रीफकेस और उसमें रखे दो लाख रुपए चोरी करने वाले कर्मचारी सन्नी साहू को गिरफ्तार कर लिया है. उद्योगपति अतुल अग्रवाल की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया था.
मिली जानकारी के मुताबिक प्रार्थी ने बताया कि 17 दिसंबर की शाम करीब 6.30 बजे वह अपने कारखाने से घर पहुंचे थे. उन्होंने अपना ऑफिस का ब्रीफकेस कर्मचारी सन्त्री साहू को घर के अंदर रखने के लिए दिया था. अगली सुबह ऑफिस जाने के दौरान उन्होंने पत्नी से ब्रीफकेस मांगा. पत्नी ने जो ब्रीफकेस दिया. वह अलग था.
उसे खोलकर देखा तो उसमें रखे दो लाख रुपए नकद और जरुरी दस्तावेज गायब थे. शिकायत के आधार पर पुलिस ने सन्नी साहू को हिरासत में लेकर पूछताछ की. उसने जुर्म कबूल करते हुए बताया कि चोरी करने के बाद उसने ब्रीफकेस बदल दिया था. आरोपी ने यह भी कबूल किया कि उसने लालच में और अपनी बहन की शादी के लिए पैसों की जरुरत के चलते यह चोरी की.
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया. जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया. पुलिस मामले की अन्य पहलुओं की जांच कर रही है. ताकि मामले से जुड़ी अन्य तथ्य भी सामने आ सके.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t