दुर्ग में सशस्त्र सीमा बल के सिपाही ने की खुदकुशी, इंसास राइफल से कनपटी पर खुद को मारी गोली, देर रात गांव पहुंचेगा शव

Sashastra Seema Bal constable commits suicide in Durg shoots himself in the temple with INSAS rifle dead body will reach village late at night

दुर्ग में सशस्त्र सीमा बल के सिपाही ने की खुदकुशी, इंसास राइफल से कनपटी पर खुद को मारी गोली, देर रात गांव पहुंचेगा शव

दुर्ग : दुर्ग में नेवई थाना क्षेत्र में एसएसबी (सशस्त्र सीमा बल) के एक आरक्षक ने अपने इंसास राइफल से गोली मारकर आत्महत्या कर लिया. आरक्षक का नाम मनोज कुमार है जो हरियाणा का रहने वाला था. आरक्षक ने आत्मघाती कदम के कारणों का अज्ञात बताया जा रहा है. पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है.
नेवई थाना प्रभारी आनंद शुक्ला ने बताया कि रिसाली सशस्त्र सीमा बल मुख्यलाय से खबर मिली कि एक आरक्षक ने अपने राइफल से खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली है. जिसे इलाज के लिए निजी अस्पताल ले जायेगा जहां उसकी मौत हो गई.
मृतक आरक्षक मनोज कुमार जो SSB 28वीं बटालियन में पदस्थ था. वह अंतागढ़ से जनरल ड्यूटी पर SSB क्षेत्रीय मुख्यालय भिलाई रिसाली आया था. और कल रात 8:30 से 11:30 बजे तक उसकी ड्यूटी मुख्य गेट पर तैनाती थी. आरक्षक ने ड्यूटी के दौरान रात करीब 9:30 बजे उसने अपनी सर्विस राइफल से कनपटी पर गोली मार ली.
गोली की आवाज सुनकर दुसरे जवान मौके पर पहुंचे तो मनोज लहूलुहान हालत में पड़ा था. उसे उठाकर भिलाई के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. मृतक आरक्षक मनोज के शव को रायपुर AIIMS ले जाया गया है.वहां पोस्टमॉर्टम के बाद गृह ग्राम रवाना किया गया.
।मृतक आरक्षक मनोज के शव को रायपुर AIIMS ले जाया गया. वहां पोस्टमॉर्टम के बाद गृह ग्राम रवाना किया गया. जवान मनोज मूल रुप से हरियाणा में महेंद्रगढ़ जिले के नारनूल तहसील के सीमा गांव रहने वाला था. एसएसबी के अधिकारियों ने उसकी मौत की खबर परिजनों को से दी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb