खून में डूबा प्रेम विवाह का जश्न, पत्नी के भाई की लाठी-डंडों से हत्या, लव मैरिज बना कत्ल की वजह, प्रेमी पर हत्या का आरोप, हिरासत में 6 दोस्त

Love marriage celebration drenched in blood, wife's brother beaten to death with sticks, love marriage becomes motive for murder, lover charged with murder, 6 friends detained

खून में डूबा प्रेम विवाह का जश्न, पत्नी के भाई की लाठी-डंडों से हत्या, लव मैरिज बना कत्ल की वजह, प्रेमी पर हत्या का आरोप, हिरासत में 6 दोस्त

दुर्ग : परिजनों की सहमति के बगैर हुए प्रेम विवाह का जश्न दर्दनाक हादसे में तब्दील हो गया.  दुर्ग शहर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत डिबरापारा में दो पक्ष शादी के बाद आपस में भिड़ गए. लड़की पक्ष के लोगों ने लड़के पक्ष के साथ मारपीट की. जिसमें एक युवक की हत्या हो गई. हत्या के बाद पुलिस ने 6 दोस्तों को हिरासत में लिया है.लेकिन इस मर्डर से दो परिवारों में अब गम का माहौल है. पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है.
मिली जानकारी के मुताबिक डिबरापारा में वार्ड क्रमांक 39 में रहने वाले पूजा साहू और तिलक साहू ने परिवार की सहमति बगैर विवाह किया था. शादी को अभी 24 घंटे भी नहीं हुए थे कि जश्न मना रहे तिलक साहू के दोस्त लब्बू, दादू, राजा यादव और सनी का पूजा साहू के मौसेरे भाई नीरज ठाकुर से विवाद हो गया.
मारपीट के बाद गुस्साए लड़के पक्ष के लोगों ने शुक्रवार रात को जिला अस्पताल में गार्ड का काम करने वाले लड़की के भाई नीरज ठाकुर को घेर लिया. इस दौरान लड़की के पति ने और उसके दोस्तों ने नीरज पर चाकू से जानलेवा हमला किया. जिसमें उसे गंभीर चोट आई. वार इतना घातक था कि जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई. इस मामले में पुलिस ने छह आरोपियों को हिरासत में लिया है.
नीरज की मौत के बाद इलाके में अफरा तफरी मच गई. आरोपी हत्या के बाद मौके से फरार हो गए. वहीं जब पुलिस को खबर मिली तो उसने मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा किया और उसे पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया. वहीं मृतक के परिजनों ने बेटी के प्रेमी पर ही हत्या का आरोप लगाया है. जिसकी पुलिस तलाश कर रही है.
हत्या के बाद नीरज की पत्नी और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.गुस्साए परिजनों ने रात भर कोतवाली थाने का घेराव कर हंगामा किया और आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की. युवती के विवाह से नाखुश परिजनों ने पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाया है. परिजनों का आरोप है कि युवती के घर से भागने के बाद वे पुलिस थाने में शिकायत करने पहुंचे थे. लेकिन पुलिस ने मामले में कोई गंभीरता नहीं दिखाई. जिसकी परिणति युवती के मौसेरे भाई की हत्या के रुप में सामने आई है. 
आपको बता दें कि दुर्ग जिले में एक सप्ताह के भीतर चार से पांच हत्या की वारदातें हो चुकी हैं. जिससे जिले में कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं. पुलिस प्रशासन ने अब सख्ती बरतने के संकेत दिए हैं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t