फांसी लगाकर 23 वर्षीय युवा ने की खुदकुशी, कारण अज्ञात, मातम में डूबा परिवार, इधर फंदे से लटकी मिली युवक की लाश, फैली सनसनी
23 year old youth committed suicide by hanging himself, reason unknown, family in mourning, dead body of young man found hanging here, sensation spread
फांसी लगाकर 23 वर्षीय युवा ने की खुदकुशी, कारण अज्ञात
कोरबा : कोरबा जिले में दर्री थानांतर्गत फर्टीलाईजर बस्ती में रहने वाले एक 23 वर्षीय युवक ने फांसी के फंदे पर झूलकर अपनी जान दे दी. युवक की लाश उसके घर पर फांसी के फंदे से लटकता हुआ पाया गया. मृतक ने किन कारणों से आत्महत्या की है इस बात का पता नहीं चल सका है. मृतक का नाम रितेश कश्यप था. रितेश की मौत से पूरे परिवार में मातम का माहौल पसर गया है.
कोरबा में दर्री थानांतर्गत फर्टीलाईजर बस्ती में मंगलवार की सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई जब एक 23 वर्षीय युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने की बात सामने आई. देखते ही देखते यह खबर क्षेत्र में जंगल में लगी आग की तरह फैल गई और मौके पर लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा. एनटीपीसी प्लांट में ठेकाकर्मी के रुप में कार्यरत मृतक रितेश कश्यप ने आखिर किन कारणों से आत्महत्या की है यह बात परिजनों को भी नहीं समझ आ रही है.
परिजनों ने बताया,कि रात के वक्त सभी ने साथ में खाना खाया और सोने चले गए. रात में उसके मोबाईल में किसी का फोन आया था,जिससे वह बात कर रहा था,जिसके बाद सुबह उसका शव फांसी के फंदे पर लटकता हुआ पाया गया. पिता ने यह भी बताया कि घर में उसकी शादी की बात भी चल रही थी.
जवान बेटे की मौत से पूरे परिवार में दुःखों का पहाड़ टूट पड़ा है. माता और पिता का रो रोकर बुरा हाल है. खबर मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल में जुट गई. मृतक के मोबाईल कब्जे में लेकर सबूत जुटाए जा रहे है. फिलहाल मर्ग पंचनामा की कार्रवाई पूरी कर पुलिस ने लाश पीएम के लिए रवाना कर दिया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI
बिलासपुर : बिलासपुर जिले में एक युवक की संदिग्ध हालत में फांसी पर लटकती लाश मिली है. खबर पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है. वहीं पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच में जुट गई है.
बताया जा रहा है कि 30 वर्षीय सुरेन्द्र विश्वकर्मा रविवार रात खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने गया था. सुबह देर तक दरवाजा नहीं खुलने पर उसकी पत्नी ने आवाज लगाई. लेकिन कोई जवाब नहीं मिला. खिड़की से झांककर देखने पर सुरेन्द्र का शव पंखे से लटका मिला. घटना की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा. आत्महत्या के कारणों का अब तक पता नहीं चल सका है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



