ट्रैक्टर की टक्कर से गांव के बच्चों के साथ खेल रही 5 वर्षीय मासूम बच्ची की मौत, परिवार में पसरा मातम, गांव में शोक और सन्नाटा, ड्राइवर फरार

A 5-year-old girl playing with village children died after being hit by a tractor, leaving the family in mourning, the village in mourning and silence, and the driver absconding.

ट्रैक्टर की टक्कर से गांव के बच्चों के साथ खेल रही 5 वर्षीय मासूम बच्ची की मौत, परिवार में पसरा मातम, गांव में शोक और सन्नाटा, ड्राइवर फरार

रायगढ़/लैलूंगा : छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक सड़क दुर्घटना में 5 साल के मासूम बच्ची की मौत हो गई. बच्ची गांव की गली में बच्चों के साथ खेल रही थी. इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उसे जोरदार टक्कर मार दी. जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. यह मामला लैलूंगा थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक रविवार देर शाम ग्राम जमुना निवासी उग्रसेन चौहान की 5 वर्षीय बेटी बालमती चौहान गांव की गली में बच्चों के साथ खेल रही थी. इसी दौरान गांव का ही निवासी चंदन चौहान तेज गति से ट्रैक्टर नंबर CG 13 BA 2464 चलाते हुए बस्ती की तरफ आया और लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए बालमती को जोरदार टक्कर मार दी.
इस हादसे में बालमती के सिर में गंभीर चोट आई और वह खून से लथपथ हो गई  घटना को देख आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बड़ी तादाद में ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई. खबर मिलने पर बालमती के पिता उग्रसेन चौहान सहित परिजन भी मौके पर पहुंचे.
हादसे के बाद इसकी खबर पुलिस को दी गई. ज्यादा खून बहने की वजह से परिजनों ने बच्ची को एम्बुलेंस से लैलूंगा अस्पताल पहुंचाया. जहां प्रारंभिक जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. हादसे के बाद पिता उग्रसेन चौहान की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी ट्रैक्टर चालक के खिलाफ जुर्म दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई कर रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t