अंधेरे में खड़े ट्रैक्टर से टकराई बाइक, बेटी की शादी का कार्ड लेने जा रहे पिता की सड़क हादसे में मौत, साथी गंभीर, मातम में बदली शादी की खुशियां

A bike collided with a parked tractor in the dark. A father, traveling to collect his daughter's wedding card, died in a road accident. His companion was seriously injured, and the joy of the wedding turned into mourning.

अंधेरे में खड़े ट्रैक्टर से टकराई बाइक, बेटी की शादी का कार्ड लेने जा रहे पिता की सड़क हादसे में मौत, साथी गंभीर, मातम में बदली शादी की खुशियां

महासमुंद/ पिथौरा : महासमुंद जिया में सांकरा थाना क्षेत्र के ग्राम जामजुड़ा में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है. यहां सड़क किनारे रांग साइड में और बिना किसी संकेतक (Indicator) के खड़े एक ट्रैक्टर से बाइक जा टकराई. इस हादसे में बाइक चालक की मौत हो गई. जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया. पुलिस ने मर्ग जांच के बाद ट्रैक्टर चालक के खिलाफ जुर्म दर्ज कर लिया है.
मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम पंडरीपानी निवासी कीर्तिलाल राणा उम्र 50 साल अपनी बेटी की शादी की तैयारी में जुटे थे. 25 फरवरी 2026 की शाम वे अपने साथी कुमार पटेल के साथ बाइक नम्बर CG 06 GR 4322) पर सवार होकर शादी का कार्ड लेने साल्हेतराई जा रहे थे.
ग्राम जामजुड़ा के पास एक किराना दुकान के सामने ट्रैक्टर नम्बर CG 04 KX 8258 के चालक ने अपने वाहन को रांग साइड में और बिना किसी पार्किंग लाइट या संकेतक के खड़ा कर रखा था. शाम करीब 7:30 बजे कीर्तिलाल की बाइक इस ट्रैक्टर से सीधे जा टकराई. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार दोनों लोग सड़क पर दूर जा गिरे और उन्हें गंभीर चोटें आईं.
हादसे के बाद घायलों को डायल 112 की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) बसना ले जाया गया. अस्पताल में डॉक्टरों ने चेकअप के बाद कीर्तिलाल राणा को मृत घोषित कर दिया. वहीं, घायल कुमार पटेल का इलाज जारी है.
प्रधान आरक्षक संतोष कुमार यादव द्वारा की गई मर्ग जांच और गवाहों के बयान के आधार पर यह पाया गया कि ट्रैक्टर चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन खड़ा किया था. पुलिस ने आरोपी ट्रैक्टर चालक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 106(1) (लापरवाही से मौत), 125(1) और 285 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t