रायपुर की रेलवे कॉलोनी में मिली खून से लथपथ लाश, इलाके में फैली सनसनी, लोगों में तरह-तरह की चर्चा, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

A blood-soaked body was found in Raipur's railway colony, sparking widespread public discussion and police searching for the accused.

रायपुर की रेलवे कॉलोनी में मिली खून से लथपथ लाश, इलाके में फैली सनसनी, लोगों में तरह-तरह की चर्चा, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

रायपुरल : राजधानी रायपुर में गुरुवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई जब खारुन रेलवे कॉलोनी के भीतर एक युवक की खून से लथपथ लाश मिलने की खबर सामने आई. घटना की जानकारी मिलते ही पूरे इलाके में हड़कंप मच गया और बड़ी तादाद में लोग मौके पर इकट्ठा हो गए. स्थानीय लोगों ने जब युवक को खून से लथपथ हालत में जमीन पर पड़ा देखा तो पुलिस को खबर दी.
मौके पर मौजूद लोगों के मुताबिक युवक के आसपास जमीन पर खून के धब्बे फैले हुए थे. इस हालत को देखते हुए हत्या की आशंका जताई जा रही है. घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया और लोग इस घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं करने लगे. घटना की खबर मिलते ही गंज थाना पुलिस की टीम तत्काल मौके पर पहुंची. पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास के क्षेत्र को घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी. पुलिस टीम ने वहां मौजूद लोगों से भी पूछताछ की ताकि घटना के बारे में शुरुआती जानकारी जुटाई जा सके.
शुरुआती जांच के दौरान पुलिस ने मृतक की पहचान राजा साहू, निवासी चुना भट्टी के रुप में की है. पुलिस अब यह जानने की कोशिश कर रही है कि युवक की मौत किन हालात में हुई और इसके पीछे कौन लोग जिम्मेदार हो सकते हैं. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है. अधिकारियों का मानना है कि इससे घटना से जुड़े अहम सुराग मिल सकते हैं. फिलहाल शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB