होली के दिन नहा रही युवती से घर में घुसकर छेड़छाड़, विरोध करने पर मां-बेटी के साथ युवक ने की मारपीट, आरोपी बृजेश मंहत गिरफ्तार

A man entered a house and molested a young woman bathing on Holi. When she resisted, the man assaulted the mother and daughter. The accused, Brijesh Mahant, was arrested.

होली के दिन नहा रही युवती से घर में घुसकर छेड़छाड़, विरोध करने पर मां-बेटी के साथ युवक ने की मारपीट, आरोपी बृजेश मंहत गिरफ्तार

रायगढ़ : छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में होली के दिन एक युवती के साथ छेड़छाड़ और मारपीट की घटना सामने आई है. जूटमिल थाना क्षेत्र में हुई इस घटना में आरोपी युवक ने पहले युवती के साथ अश्लील हरकत की और विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की. बीच-बचाव करने पहुंची युवती की मां के साथ भी धक्का-मुक्की और मारपीट की गई. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया.
मिली जानकारी के मुताबिक 21 साल की पीड़िता ने शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि होली के दिन दोपहर करीब 12 बजे अपने घर के सामने बने आंगन में नहा रही थी. इसी दौरान मोहल्ले का रहने वाला 27 वर्षीय युवक बृजेश मंहत वहां पहुंच गया और उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा.
पीड़िता ने जब आरोपी का विरोध किया तो उसने गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरु कर दी. शोर सुनकर युवती की मां मौके पर पहुंची और बीच-बचाव करने की कोशिश की. लेकिन आरोपी ने उनके साथ भी धक्का-मुक्की और मारपीट की. इस दौरान उन्हें चोटें भी आईं.
परिजनों के मुताबिक मारपीट की आवाज सुनकर पीड़िता के पिता भी मौके पर पहुंचे. हालात बिगड़ते देख आरोपी वहां से भाग निकला. इसके बाद परिवार ने घटना की जानकारी पुलिस को दी और शिकायत दर्ज कराई.
इस मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरु की. पीड़िता की शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ Bharatiya Nyaya Sanhita की धारा 74, 75(2), 77 और 115(2) के तहत जुर्म दर्ज किया गया. पुलिस ने पीड़िता का चिकित्सकीय परीक्षण भी कराया. ताकि घटना से जुड़े सभी तथ्यों को दर्ज किया जा सके.
जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरु की और कुछ समय बाद उसे गिरफ्तार कर लिया. पुलिस अधिकारियों के मुताबिक पूछताछ में आरोपी ने घटना को कबूल कर लिया है. फिलहाल उसे न्यायिक प्रक्रिया के तहत आगे की कार्रवाई के लिए पेश किया गया. यह घटना एक बार फिर त्योहारों के दौरान महिलाओं की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ाती है.

ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB