समुद्र में भारतीय सेना की बोट से टकराई नाव, एलीफेंटा की गुफा देखने जा रहे 13 लोगों की मौत, 5 लापता, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी, मुआवजे का हुआ एलान

A boat collided with an Indian Army boat in the sea, 13 people going to see Elephanta caves died, 5 missing, rescue operation continues, compensation announced

समुद्र में भारतीय सेना की  बोट से टकराई नाव, एलीफेंटा की गुफा देखने जा रहे 13 लोगों की मौत, 5 लापता, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी, मुआवजे का हुआ एलान

मुंबई : महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के गेटवे ऑफ इंडिया के पास बुधवार को दो नावें एलीफेंटा की तरफ जा रही थी. तभी इनमें से एक नाव नेवी की नाव से टकरा गई. टक्कर लगते ही इनमें से नाव समुद्र में पलटने लगी. इस नाव में चालक दल समेत 85 यात्री सवार थे. हादसे की सूचना मिलते ही नौसेना, जेएनपीटी, तटरक्षक बल, पुलिस और स्थानीय मछुआरों की नौकाओं की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरु किया. रेस्क्यू टीम ने नाव में सवार 80 लोगों को बाहर निकाला. जबकि पांच लापता हैं. अभी इनकी तलाश की जा रही है. हादसे में अभी तक 13 यात्रियों की मौत हुई है. वहीं बचाए गए लोगों में से भी तीन की मौत हो गई, जबकि दो की हालत नाजुक है.
मिली जानकारी के मुताबिक गेट ऑफ इंडिया को देखने के लिए हर रोज हजारों पयर्टक मुंबई आते हैं. भारत के प्रथम द्वार कहे जाने वाले गेट ऑफ इंडिया को देखने के बाद कुछ पर्यटक एलीफेंटा गुफाओं देखने के लिए भी जाते हैं. एलीफेंटा तक पहुंचने के लिए पर्यटकों को नाव से यात्रा करनी पड़ती है. बुधवार दोपहर पर्यटकों से भरी दो नावें एलीफेंटा की तरफ जा रही थीं. नाव जैसे ही समुद्र के बीच पहुंची, एक नौसैनिक (नेवी) नाव से टकरा गई. इस टक्कर के कारण बड़ी नाव असंतुलित हो गई और पानी भरने लहां, जिससे नाव डूबने लगी. इस हादसे में 13 लोगों की जान चली गई.
मदद के लिए नौसेना, तटरक्षक बल, बंदरगाह, पुलिस टीमों की नौकाएं भेजी गई. बचाव कार्य अभी भी जारी है. इस हादसे की जांच की जा रही है. सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा है कि हादसे की जांच राज्य पुलिस और नेवी करेगी.हादसे में मारे गए लोगों के परिवारों को सरकार 5 लाख रुपये की मदद देगी. नाव दुर्घटना में मारे गए प्रत्येक व्यक्ति के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से दो-दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। घायलों को 50,000 रुपए दिए जाएंगे.
एक अन्य नाव चालक इकबाल को खबर मिले और घटनास्थल पर पहुंचे. उन्होंने देखा कि पलट गई नाव में यात्री मदद के लिए बेतरतीब ढंग से हाथ हिला रहे थे. इकबाल की नाव ने 16 लोगों को बचाया और उन्हें सुरक्षित रुप से गेटवे ऑफ इंडिया ले गए. जहां उन्हें एक पुलिस चौकी ले जाया गया. रायगढ़ जिले के रहने वाले इकबाल 2004 से नाव चला रहे हैं और उन्होंने कहा कि उन्होंने अपने करियर में कभी ऐसा हादसा नहीं देखा.
बताया जा रहा है कि नेवी की स्पीड बोट के टकराने वाली नाव में क्षमता से ज्यादा लोग सवार थे. इसमें यात्रियों की संख्या 80 है. मगर करीब 110 यात्री सवार थे. जिसमें 20 बच्चे भी थे. इस दर्दनाक हादसे में नाव के मालिक के खिलाफ मामला दर्ज होगा.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI