नदी में बहा कारोबारी, तीन दिन बाद 12 किलोमीटर दूर अधेड़ व्यापारी का मिला शव, इलाके में मची खलबली, जांच में जुटी पुलिस

A businessman was swept away in a river; his body was found three days later, 12 kilometers away, causing panic in the area and police investigating.

नदी में बहा कारोबारी, तीन दिन बाद 12 किलोमीटर दूर अधेड़ व्यापारी का मिला शव, इलाके में मची खलबली, जांच में जुटी पुलिस

बिलासपुर : बिलासपुर जिला में मस्तुरी थाना क्षेत्र के कोनी एनीकट में शनिवार को अरपा नदी में अधेड़ व्यापारी का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. मृतक की पहचान चार्ली डिक्रूज उम्र करीब 50 साल निवासी राजेन्द्र नगर के रुप में की गई है.
मिली जानकारी के मुताबिक चार्ली डिक्रूज को 3 दिन पहले 8 अक्टूबर को तोरवा छटघाट के पास से नदी में बहते हुए देखा गया था. उसके लापता होने की खबर मिलने के बाद से पुलिस और स्थानीय लोग तलाश में जुटे थे. अब करीब 3 दिन बाद मस्तुरी थाना क्षेत्र के कोनी एनीकट में उसका शव मिलने से पूरे इलाके में खलबली मच गई.
मौके पर फौरन मस्तुरी पुलिस पहुंची और शव को सुरक्षित ढंग से रेस्क्यू कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया. पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा कि मृतक की मौत कैसे हुई.
मस्तुरी थाना पुलिस ने पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए आसपास के लोगों और स्थानीय ग्रामीणों से पूछताछ शुरू कर दी है. पुलिस अधीक्षक ने लोगों से अपील किया कि इस मामले में अफवाहों पर ध्यान न दें और जांच में पुलिस का मदद करें।
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t