अवैध पान मसाला फैक्ट्री का पर्दाफाश, पान मसाला मैन्युफैक्चरिंग मशीन और 14 लाख का सामान जब्त, पुलिस की बड़ी कार्यवाही, एक आरोपी गिरफ्तार
SP busts illegal pan masala trade, seizes pan masala manufacturing machine and goods worth 1.4 million rupees, major police action
धमतरी : एसपी के निर्देशन में थाना प्रभारी रुद्री द्वारा खाद्य विभाग के अधिकारियों की मौजूदगी में "अवैध पान मसाला मैन्युफैक्चरिंग" फैक्ट्री में वैधानिक कार्यवाही की गई. कार्यवाही के दौरान ग्राम शकरवारा थाना रुद्री जिला धमतरी स्थित आरोपी प्रहलाद उर्फ पहलू मूलवानी के गोदाम मकान में दबिश दी गई. तलाशी के दौरान आरोपी द्वारा अवैध तरीके से “आशिकी” नामक पान मसाला का निर्माण और भंडारण किया जाना पाया गया.
अवैध पान मसाला मैन्युफैक्चरिंग” फैक्ट्री में छापामारी की गई. कार्यवाही के दौरान ग्राम शकरवारा थाना रूद्री जिला धमतरी स्थित आरोपी प्रहलाद उर्फ पहलू मूलवानी पिता हरजस मूलवानी, उम्र 49 साल निवासी सिहावा चौक धमतरी के गोदाम मकान में दबिश दी गई.
जिसमे तलाशी के दौरान आरोपी द्वारा अवैध तरीके से “आशिकी” नामक पान मसाला का निर्माण एवं भंडारण किया जाना पाया गया. आरोपी के कब्जे से निम्नलिखित वस्तुएं बरामद की गईं.
● पान मशाला निर्माण की मशीन
● आशिकी पान मशाला रॉ मटेरियल
● तैयार पान मशाला पाउच
● 1 मोबाइल फोन
कुल अनुमानित मूल्य 13,41,555 रुपये
आरोपी द्वारा बिना अनुमति पान मसाला मैन्युफैक्चरिंग कर मानव स्वास्थ्य को हानि पहुँचाने वाले पदार्थों का अवैध भंडारण करने पर थाना रुद्री में अपराध क्रमांक 46/2025, धारा 318 बी.एन.एस. के तहत जुर्म दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है.
उल्लेखनीय है कि धमतरी पुलिस द्वारा अवैध व्यापार, मादक पदार्थ, और जन-स्वास्थ्य को प्रभावित करने वाले उत्पादों के विरुद्ध सतत अभियान चलाया जा रहा है. इसी कड़ी में यह अहम कार्यवाही की गई है;
आरोपी का नाम
प्रहलाद उर्फ पहलू मूलवानी पिता हरजस मूलवानी, उम्र 49 वर्ष, निवासी सिहावा चौक धमतरी,थाना सिटी कोतवाली, जिला धमतरी (छ.ग.)
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



