दिनदहाड़े युवक का अपहरण कर हत्या, पुलिस ने मास्टरमाइंड समेत 5 आरोपियों को किया गिरफ्तार, पार्षद की संलिप्तता से मचा हड़कं

A case of kidnapping and murder of a youth in broad daylight, police arrested five accused including the mastermind, and the involvement of a councilor caused a stir.

दिनदहाड़े युवक का अपहरण कर हत्या, पुलिस ने मास्टरमाइंड समेत 5 आरोपियों को किया गिरफ्तार, पार्षद की संलिप्तता से मचा हड़कं

मुंगेली : मुंगेली जिले के जरहागांव थाना क्षेत्र में दो दिन पहले हुई दिनदहाड़े युवक अपहरण और हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों में इस वारदात का मास्टरमाइंड भी शामिल है. वहीं, इस मामले में एक आरोपी के स्थानीय पार्षद होने की चर्चा ने घटना की संवेदनशीलता और बढ़ा दी है.
मिली जानकारी के मुताबिक दो दिन पहले एक युवक को अज्ञात लोगों ने दिनदहाड़े अपहरण कर लिया. अपहरण के कुछ घंटों बाद युवक को उसके ही घर के बाहर अधमरी हालत में फेंक दिया गया. परिजन फौरन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे. लेकिन इलाज शुरु होने से पहले ही युवक की मौत हो गई.
मृतक के शरीर पर गंभीर चोटों के निशान पाए गए. जिससे यह संकेत मिलता है कि युवक के साथ निर्ममता से मारपीट की गई थी. घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया और मामले की गहन जांच शुरु की. पुलिस ने सायबर सेल और तकनीकी टीम की मदद से आरोपियों की पहचान की.
गिरफ्तार पांच आरोपियों में से एक ने पूरी साजिश की प्लान बनाई थी. इसके अलावा कुछ अन्य संदिग्धों की भूमिका भी सामने आई है. जिनकी तलाश में पुलिस की अलग-अलग टीमें दबिश दे रही हैं.
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जांच हर एंगल से की जा रही है और जल्द ही पूरे घटनाक्रम का विस्तृत खुलासा किया जाएगा. वहीं, फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए गए हैं. गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के दौरान घटना की विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है. जिससे हत्या और अपहरण के पीछे की वजह का पता लगाया जा सके.
परिजनों ने वारदात के बाद इंसाफ की मांग को दोहराया और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की अपील की. वारदात के बाद इलाके में सदमे और डर का माहौल बना हुआ है. प्रशासन और पुलिस ने स्थानीय लोगों को आश्वासन दिया कि अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और इलाके में सुरक्षा बढ़ाई जाएगी.
पुलिस की टीम ने घटना स्थल और आसपास के क्षेत्रों में लगातार गश्त बढ़ा दी है. ताकि किसी भी तरह की अराजकता और डर का माहौल न बने. अधिकारियों ने आम जनता से भी मदद की अपील की है और कहा कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की खबर फौरन पुलिस को दी जाए. इस घटना ने मुंगेली जिले में कानून व्यवस्था और सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है. प्रशासन और पुलिस ने वादा किया है कि इंसाफ के लिए सभी जरुरी कदम उठाए जाएंगे और जिम्मेदार अपराधियों को कानून के मुताबिक सजा दिलाई जाएगी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t