ऑटो पार्ट्स संचालक की दुकान में पंखे से लटकी संदिग्ध हालात में मिली लाश, फैली सनसनी, आत्महत्या या साजिश, जांच में जुटी पुलिस

A dead body was found hanging from a fan in an auto parts operator's shop under suspicious circumstances, sensation spread, suicide or conspiracy, police engaged in investigation

ऑटो पार्ट्स संचालक की दुकान में पंखे से लटकी संदिग्ध हालात में मिली लाश, फैली सनसनी, आत्महत्या या साजिश, जांच में जुटी पुलिस

गरियाबंद : -गरियाबंद जिला के छुरा थाना क्षेत्र में फिर एक बार सनसनी खबर निकलकर सामने आ रही है. जहां मुड़ागांव के उषा ऑटो पार्ट्स के संचालन कुंजबिहारी साहू ने अपने दुकान में ही पंखे से लटकर खुदकुशी कर ली.  जिससे इलाके में हड़कंप मच गया.
मिली जानकारी के मुताबिक खरखरा निवासी कुंजबिहारी साहू जो अपने ससुराल करकरा में रहकर मुड़ागांव आना-जाना कर मुंडागांव चौक में दुकान का संचालन करता था. उसने किसी अज्ञात कारणों से अपने ही दुकान के पंखे से लटकर फांसी लगा ली. 
जब सुबह उसके सहकर्मी ने शटर उठाया तो देखा कि कुंजबिहारी साहू संदिग्ध हालत में नीचे पड़ा हुआ था. और उसके गले में टूटी हुई रस्सी पाई गई. आधा रस्सी का हिस्सा पंखे में लटका हुआ मिला. शायद वजन की वजह से रस्सी टूटने से नीचे गिर गया होगा.
वही अगर छुरा थाना क्षेत्र की बात करे तो 15 दिनों में अब तक 7 लोगों ने खुदकुशी कर ली है और ये 8वाँ मामला है. इसकी खबर थाना छुरा में दी गई. जहां छुरा थाना की पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है. और मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया.
चौंकाने वाली बात है की मार्च के महीने मे ही 7 लोगो ने खुदकुशी कर जान दे दी.
15 /03/2025 को देवरी निवासी हेमसिंग ने जहर का सेवन कर जान दे दी.
18/03/2025 को करकरा निवासी लेखु यादव ने फ़ासी लगाकर जान दे दी.
18/03/2025 को ओनवा निवासी योगेश्वरी दिवान ने कुएँ मे कुदकर जान दे दी.
19/03/2025 को डांगनबाय निवासी डिगेश्वर सेन ने अपने सेलून मे ही पंखे पर फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली.
21/03/2025 को पीपरहट्ठा निवासी सुभाष सेन ने अपने घर ही फंदे से झूलकर आत्महत्या कर ली.
बुधवार को छत्तीसगढ़ के ओड़िसा सीमा से लगे ग्राम धरमबांधा के प्रसिद्ध पतोरा डेम मे छुरा विकासखंड के दादरगांव नया की कुमारी ललिता नेताम पिता शेष कुमार नेताम और छुरा विकासखंड के ग्राम कामराज निवासी राजेश ओटी की लाश तैरती हुई मिली.
अब मुड़ागांव के ऑटो पार्ट्स संचालक कुंजबिहारी साहू ग्राम खरखरा ने अपने ही दुकान में किसी अज्ञात कारणों से खुदकुशी कर लिया.
पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि यह खुदकुशी है या इसके पीछे कोई गहरी साजिश है. फिलहाल पुलिस मृतक के परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह सामने आएगी। क्षेत्र के लोग इस घटना को लेकर सदमे में हैं. और पुलिस से निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI