सरकारी स्कूल के बाबू ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, किराए के मकान में पंखे से लटका मिला शव, पसरा मातम, जांच में जुटी पुलिस
A government school clerk committed suicide by hanging himself, his body was found hanging from a fan in a rented house, mourning spread, police started investigating
जांजगीर चांपा : जांजगीर चांपा जिला में रात को महाराष्ट्र के रवि अम्बेडारे अपने किराए के मकान में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. बताया जा है कि मृतक भिलोनी हाई सेकेंडरी स्कूल में बाबू पद पर कार्यरत था. जो शराब का आदि था. यह मामला जांजगीर चांपा जिले के पामगढ़ थाना के ग्राम चंडीपारा का है.
मिली जानकारी के मुताबिक मृतक रवि अम्बेडारे का परिवार महाराष्ट्र में रहते हैं जो सन 2016- 2017 से पामगढ के ग्राम भिलौनी हाई सेकेंडरी में पदस्थ था. मृतक के मित्र सिदार मारकंडे ने बताया कि आज सुबह 7 बजे के आसपास मृतक की पत्नी का फोन आया कि रवि फोन नहीं उठा रहा है. जिस पर वह उसके घर गया
सिदार मारकंडे जब मृतक के घर चंडीपारा पहुंचा तो उनके होश ही उड़ गए. रवि अम्बेडारे का शव मोटा रस्सी से पंखे लटक रहा था. तब दोस्त ने पामगढ़ पुलिस को खबर दी. पामगढ़ पुलिस खुदकुशी की वजह का पता लगाने में जुट गई है. पामगढ़ पुलिस बारीकी से छानबीन कर रही है. पुलिस ने मृतक के परिवार वालों को खबर दे दी गई है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



