तेज रफ्तार कार की ट्रक से जोरदार टक्कर,  दर्दनाक सड़क हादसे में कांग्रेस नेता सहित शिक्षक की मौत, पूरे इलाके को शोक की लहर

A high-speed car collided with a truck, killing a Congress leader and a teacher in the tragic road accident, plunging the entire area into mourning.

तेज रफ्तार कार की ट्रक से जोरदार टक्कर,  दर्दनाक सड़क हादसे में कांग्रेस नेता सहित शिक्षक की मौत, पूरे इलाके को शोक की लहर

सारंगढ़-बिलाईगढ़ : शुक्रवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को शोक में डुबो दिया। दुम्हारी मोड़ के पास तेज रफ्तार कार और धान से लदे ट्रक की आमने-सामने टक्कर में कांग्रेस नेता सहित एक शिक्षक की मौके पर ही मौत हो गई.
मिली जानकारी के मुताबिक कांग्रेस नेता यशवंत कुमार टंडन और सहायक ग्रेड-2 शिक्षक रुपेंद्र कुमार देवांगन भटगांव से बिलाईगढ़ की तरफ जा रहे थे. इसी दौरान दुम्हारी मोड़ के पास सामने से आ रहे ट्रक से उनकी कार टकरा गई. टक्कर इतनी भीषण थी कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया.
बताया जा रहा है कि हादसे के समय कार की गति काफी तेज थी. टक्कर के बाद शिक्षक रुपेंद्र कुमार का शव ड्राइवर सीट और स्टीयरिंग के बीच फंस गया. जिसे बाहर निकालने में पुलिस और स्थानीय लोगों को काफी मशक्कत करनी पड़ी.
हादसे की खबर मिलते ही बिलाईगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया. दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया. वहीं दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को जब्त कर मामले की जांच कर रही है. ट्रक चालक से पूछताछ जारी है.
इस हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है.  स्थानीय कांग्रेस नेताओं और शिक्षकों के संगठनों ने घटना पर दुख जताते हुए इसे बेहद दुखद और असमय हुई क्षति बताया है. और मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.
यह हादसा एक बार फिर नशे में वाहन चलाने और खतरनाक मोड़ों पर तेज रफ्तार की गंभीरता को उजागर करता है. स्थानीय लोगों ने प्रशासन से उस मोड़ पर स्पीड ब्रेकर और चेतावनी बोर्ड लगाने की मांग की है.
गौरतलब है कि महासमुंद जिले में 24 दिसंबर की शाम पचरी मोड़ से पथरिया मोड़ के बीच तेज रफ्तार कार ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में सोनासिल्ली (पिथौरा) निवासी विनोद कुमार लहरे (32) की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि उनके साढ़ू भाई हैतराम भारती गंभीर रूप से घायल हो गए. दोनों बाइक से बिलाईगढ़ घरेलू सामान लेने जा रहे थे. घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t