रायपुर में हत्या पर हैरान कर देने वाला खुलासा, बहन के आशिक को पहले पिलाई शराब फिर मर्डर कर जलाई लाश, दो आरोपी गिरफ्तार
A shocking revelation in a Raipur murder case: the sister's lover was first given alcohol, then murdered and burned; two accused arrested.
रायपुर : छपौरा गांव के खेत में मिली अधजली लाश के सनसनीखेज मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. इस हत्याकांड में प्रेम प्रसंग को कारण बताते हुए पुलिस ने दो आरोपियों अर्जुन धुर्व और अजित उर्फ हरजित लहरे को गिरफ्तार किया है. जिनमें एक थाना विधानसभा का कुख्यात हिस्ट्रीशीटर भी शामिल है. पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से मृतक का मोटरसाइकिल, मोबाइल फोन और वारदात में प्रयुक्त लोहे की रॉड और लकड़ी का डंडा जब्त किया है. यह मामला विधानसभा थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक मृतक ललित धीवर का अर्जुन धुर्व की बहन के साथ प्रेम संबंध था. इसी बात को लेकर आरोपी लंबे समय से रंजिश रखे हुए थे. दोनों आरोपियों ने साजिश रचकर ललित की हत्या की योजना बनाई और उसे जयंती कार्यक्रम में शामिल होने के बहाने गांव के बाहर खेत में बुलाया. वहां शराब पिलाने के दौरान आरोपियों ने उसकी बेरहमी से हत्या कर दी.
हत्या के बाद आरोपियों ने शव की पहचान छिपाने और साक्ष्य मिटाने के मकसद से ललित के शव को जलाने की कोशिश की और उसे गांव के बाहर एक खेत में फेंक दिया. पुलिस ने जुर्म दर्ज कर जांच शुरु की थी.
उल्लेखनीय है कि 23 दिसंबर को छपौरा गांव के बाहर खेत में एक युवक का अधजला शव मिलने से पूरे इलाके में दहशत फैल गई थी. शव बुरी तरह झुलसा होने के कारण उसकी पहचान नहीं हो सकी थी. खबर मिलते ही विधानसभा थाना पुलिस और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची थी. शुरुआती जांच में पुलिस को आशंका थी कि हत्या कहीं और कर शव को खेत में लाकर जलाया गया. इसके बाद मृतक की मोटरसाइकिल तालाब में और मोबाइल फोन दूसरी जगह फेंक दिया.
पुलिस ने मृतक की पहचान ललित धीवर उम्र करीब 30-32 साल निवासी ग्राम कुर्रा (बंगोली), थाना खरोरा के रुप में करते हुए मामले का खुलासा कर दिया है. पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से मृतक का मोटरसाइकिल, मोबाइल फोन और वारदात में प्रयुक्त लोहे की रॉड और लकड़ी का डंडा जब्त किया है.
पुलिस का कहना है कि हत्याकांड से जुड़े अन्य पहलुओं पर भी जांच जारी है. गिरफ्तार आरोपी अजीत लहरे उर्फ हरजीत थाना विधानसभा का हिस्ट्रीशीटर है और उसके खिलाफ मारपीट व अन्य अपराध के आधा दर्जन से ज्यादा मामले दर्ज हैं.
गिरफ्तार आरोपी
अर्जुन ध्रुव उम्र 19 साल निवासी ग्राम छपोरा, थाना विधानसभा
अजीत कुमार लहरे उर्फ हरजीत उम्र 25 साल निवासी ग्राम छपोरा
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



