रेलवे ट्रैक पार कर रहे तेंदुए की ट्रेन से कटकर हुई मौत, बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुआ शव, घंटों बाधित रहा परिचालन, वन्य प्राणियों के सुरक्षा पर सवाल
A leopard crossing a railway track was struck by a train and killed, its carcass badly damaged, causing traffic disruptions for hours, raising questions about the safety of wildlife.
बिलासपुर : रेल मंडल बिलासपुर के बिलासपुर-कटनी सेक्शन पर शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक घटना सामने आई. जहां ट्रेन की टक्कर से एक तेंदुए की मौत हो गई. इस घटना के चलते मालगाड़ी करीब एक घंटे तक मौके पर खड़ी रही. जिससे रेल परिचालन प्रभावित हुआ. इस दौरान जंगल के बीच से गुजरती पटरियों पर सन्नाटा पसरा रहा.
रेलवे अधिकारियों के मुताबिक भनवारटंक स्टेशन के बाद अनूपपुर और जैतहरी के बीच का क्षेत्र घने जंगल से घिरा हुआ है. इस इलाके में बाघ, तेंदुआ सहित अन्य वन्यप्राणियों का अक्सर विचरण होता है. कई बार वन्यप्राणी भटककर रेलवे ट्रैक पर आ जाते हैं. जिससे इस तरह के हादसे हो जाते हैं. रेलवे ट्रैक के आसपास बाउंड्रीवाल नहीं होने की वजह से चालकों को ट्रेन संचालन में भी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है.
शुक्रवार सुबह अनूपपुर और जैतहरी रेलवे स्टेशन के बीच बेलिया रेल क्रॉसिंग के पास रेलवे ट्रैक पर एक तेंदुआ ट्रेन की चपेट में आ गया. टक्कर इतनी तेज थी कि तेंदुए की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं मालगाड़ी के इंजन का अगला हिस्सा भी आंशिक रुप से क्षतिग्रस्त हो गया. चालक ने फौरन ट्रेन को कंट्रोल कर लिया. जिसके कारण मालगाड़ी करीब 30 से 45 मिनट तक वहीं खड़ी रही.
हादसे की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने वन विभाग को खबर दी. खबर पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई की। विभाग द्वारा बांधवगढ़ से विशेषज्ञ टीम बुलाकर तेंदुए का पोस्टमार्टम कराया जाएगा. जिसके बाद नियमानुसार अंतिम संस्कार किया जाएगा.
यह घटना एक बार फिर इस सवाल को सामने लाती है कि जंगलों से गुजरने वाली रेल लाइनों पर वन्यप्राणियों की सुरक्षा के लिए ठोस इंतज़ाम कब होंगे?
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



