धमतरी में नशेड़ियों का आतंक, शराब के लिए पैसे नहीं देने पर युवक पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला, हजारों रुपये और मोबाइल लूट का आरोप

Drunks terrorize Dhamtari; youth attacked with a sharp weapon for refusing to pay for alcohol; thousands of rupees and mobile phone looted

धमतरी में नशेड़ियों का आतंक, शराब के लिए पैसे नहीं देने पर युवक पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला, हजारों रुपये और मोबाइल लूट का आरोप

धमतरी : नशेड़ियों से धमतरी वासी परेशान है. जगह-जगह नशा के लिए पैसे की मांग करते हैं. नहीं देने पर हमला भी कर देते हैं. ऐसी घटना शुक्रवार शाम कांटा तालाब के पास हुई. जिसमें कुछ युवकों ने एक युवक पर नुकीली वस्तु से हमला कर दिया. जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
लक्ष्मी नारायण ध्रुव ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 26 दिसंबर की शाम करीब 7 बजे उसका लड़का दिलेश ध्रुव अपनी बुआ को छोड़ने सांई मदिर के पास पोस्ट आफिस वार्ड गया था. अपनी बुआ को छोड़कर अपनी स्कुटी से वापस घर आ रहा था. कांटा तालाब के पास पहुंचा था कि बिट्टू जो अपने अन्य दोस्त के साथ खड़ा था आवाज देकर रुकवाया और शराब पीने के लिये पैसा मांगने लगा. मेरे पास पैसा नही है कहने पर बिट्टू तुम पैसा नहीं दे रहे हो कहकर मां-बहन की अश्लील गाली-गलौच कर जान से मारने की धमकी देकर अपने अन्य साथी के साथ मारपीट किया.
बिटटू अपने हांथ में रखे किसी धारदार नुकीले वस्तु से वार कर दिया. जिससे दिलेश ध्रुव के बांये पैर के जांघ और बांये हांथ में चोट आई है. घटना को मुझे फोन कर बताया तब मै उसे जिला अस्पताल धमतरी में इलाज के लिये भर्ती किया हूं.
लक्ष्मी नारायण ध्रुव की रिपोर्ट पर थाना सिटी कोतवाली में बिट्टू एवं अन्य के खिलाफ बीएनएस की धारा 118(1), 351(2), 119(1), 296, 3(5) के तहत अपराध दर्ज किया गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t