कांग्रेस नेता विनोद तिवारी को रायपुर कोर्ट ने भेजा जेल, 2 साल पुराने राजनीतिक मामले में जमानत याचिका खारिज, सियासी गलियारों में मची हलचल

Raipur court sends Congress leader Vinod Tiwari to jail, rejects bail plea in two-year-old political case, sparking political uproar

कांग्रेस नेता विनोद तिवारी को रायपुर कोर्ट ने भेजा जेल, 2 साल पुराने राजनीतिक मामले में जमानत याचिका खारिज, सियासी गलियारों में मची हलचल

रायपुर : रायपुर में 2 साल पुराने राजनीतिक प्रदर्शन मामले में कांग्रेस नेता विनोद तिवारी को कोर्ट के आदेश के बाद जेल दाखिल कर दिया गया. गैर-जमानती धाराओं के तहत दर्ज मामले में जमानत के लिए वह रायपुर न्यायलय पहुंचे थे. सुनवाई के बाद न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश दिया.
मिली जानकारी के मुताबिक मामला दो साल पहले हुए एक राजनीतिक प्रदर्शन से जुड़ा है. विनोद तिवारी पर  कानून व्यवस्था भंग करने और प्रशासनिक आदेशों की अवहेलना के आरोप हैं. इसी मामले में उन पर गैर-जमानती धाराएं लगाई गई थी.
कोर्ट में पेशी के दौरान विनोद तिवारी को हिरासत में लेकर केंद्रीय जेल रायपुर भेज दिया गया. कांग्रेसी नेता  को जेल भेजे जाने के बाद से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हलचल बढ़ गई. कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि राजनीतिक दुर्भावना से कार्रवाई की गई है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t