दो बाइक की आमने-सामने टक्कर, एक युवक की मौत, तीन गंभीर रुप से घायल, इलाज की सुविधाओं को लेकर परिजनों ने अस्पताल में किया हंगामा

Two bikes collided head-on, leaving one youth dead and three seriously injured; family members created a ruckus at the hospital over medical facilities.

दो बाइक की आमने-सामने टक्कर, एक युवक की मौत, तीन गंभीर रुप से घायल, इलाज की सुविधाओं को लेकर परिजनों ने अस्पताल में किया हंगामा

मरवाही : छत्तीसगढ़ के जीपीएम जिले में बीती रात हुये सड़क आदसे में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई. वहीं, दो अन्य घायल हो गए. घायलों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां इलाज को लेकर परिजनों और अस्पताल स्टाफ के बीच जमकर हंगामा हुआ. इस घटना ने एक बार फिर जिले की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की पोल खोल दी है. घटना मरवाही थाना क्षेत्र के भर्रीढांड गांव की है.
मिली जानकारी के मुताबिक देर रात दुर्गेश रजक अपनी बाइक में ईश्वर और विवेक को बैठाकर भर्रीढांड से मरवाही की तरफ जा रहा था. इसी दौरान सामने से दूसरी बाइक तेज रफ़्तार से आ रही थी. बाइक को नोहर सिंह नामक युवक चला रहा था. इसी बीच दोनों की बाइक मरवाही थाना क्षेत्र के भर्रीढांड गांव के पास आपस में जोरदार टकरा गई. हादसा इतना भयावह था कि बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई. वहीं, तीन अन्य गंभीर रुप से घायल हो गए.
ईश्वर की नाजुक हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर बिलासपुर रेफर कर दिया गया. विवेक को अपेक्षाकृत मामूली चोटें आई हैं. जिसका इलाज जिला अस्पताल में जारी है. वहीं दूसरी बाइक चला रहे नोहर सिंह के पैर में गंभीर चोट आई है. उसका भी इलाज जिला अस्पताल में किया जा रहा है
मृतक का नाम दुर्गेश रजक था. हादसे की खबर मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया. साथ ही मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी भेजा गया. पुलिस ने पीएम कराकर शव को परिजनों को सौंप दिया है.
इधर जिला अस्पताल पहुंचने पर इलाज में देरी का आरोप लगाते हुए मृतक और घायलों के परिजन आक्रोशित हो गए. परिजनों का कहना है कि आपातकालीन स्थिति के बावजूद अस्पताल में समय पर डॉक्टर और नर्सिंग स्टाफ उपलब्ध नहीं थे. जिससे इलाज में देरी हुई. इसी बात को लेकर अस्पताल परिसर में काफी देर तक हंगामा और विवाद की स्थिति बनी रही.
डॉक्टरों द्वारा जांच के बाद दुर्गेश रजक को मृत घोषित किया गया. इस घटना के बाद से मृतक दुर्गेश रजक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. पुलिस मामले में जुर्म दर्ज कर इसकी जांच कर रही है. साथ ही घायलों के ठीक होने पर उनका बयान भी दर्ज करेगी.
अस्पताल प्रशासन और डॉक्टरों ने परिजनों के आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि खबर मिलते ही डॉक्टर और स्टाफ मौके पर मौजूद थे और घायलों का फौरन इलाज किया गया. डॉक्टरों के मुताबिक दुर्गेश रजक अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ चुका था. फिलहाल मरवाही पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस हादसे की वजह की पड़ताल कर रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t