मोहब्बत का खौफनाक अंजाम, तालाब किनारे लटकी मिली 3 दिन पहले घर से फरार प्रेमी जोड़े की लाश, इलाके में फैली सनसनी, हत्या या कुछ और?
A horrific outcome of love: bodies of a couple who had absconded from home 3 days ago found hanging on the bank of a pond, sensation spread in the area, murder or something else?
महासमुंद : महासमुंद जिले के भंवरपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत मुड़ीपार गांव से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां के एक तालाब किनारे इमली के पेड़ पर एक प्रेमी जोड़े का शव फंदे से लटका हुआ पाया गया है. घटना की खबर मिलते ही पूरे इलाके में सनसनी फ़ैल गई है.
मिली जानकारी के मुताबिक प्रिया नाग उम्र 20 साल निवासी सलीया थाना-भिलाईगढ़ और सूरज सेन उम्र 28 साल निवासी मुड़ीपार दोनों के बीच प्रेम प्रसंग था और वे बीते 2-3 दिनों से अपने घर से लापता थे. प्रेमी जोड़े ने तालाब किनारे पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. आज सुबह करीब 8:30 बजे ग्रामीणों ने देखा कि युवक और युवती के शव दुपट्टे और गमछे के सहारे पेड़ से लटके हुए थे.
घटना की सूचना पुलिस को सुबह करीब 8:30 बजे मिली. जिसके बाद भंवरपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस ने बताया कि मर्ग कायम कर मामले की जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्थिति पूरी तरह साफ हो पाएगी।
प्रारंभिक जानकारी में यह बात निकलकर सामने आ रही है कि दोनों के रिश्तों को लेकर परिवार में नाराजगी और विरोध था। माना जा रहा है कि इसी सामाजिक और पारिवारिक दबाव के चलते दोनों ने यह आत्मघाती कदम उठाया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



