धमतरी में घर के टॉयलेट में छिपकर बैठा तेंदुआ, हिलती हुई पूंछ देख भागे घर के सभी लोग; रेस्क्यू के बाद छत से कूदकर चला गया जंगल
A leopard was hiding in the toilet of a house in Dhamtari, all the people of the house ran away after seeing its wagging tail; after the rescue, it jumped from the roof and went to the forest
धमतरी : लगातार हो रहे पेड़ों की कटाई से मनुष्यों के जीवन सहित जंगलों में रहने वाले जानवरों में पढ़ रहा है. जिसके चलते आए दिन जंगल में रहने वाले जानवर रिहायशी इलाकों में पहुंच जाते हैं. ऐसा ही एक मामला फिर धमतरी जिले के सिहावा थाना क्षेत्र के बिरगुड़ी रेंज के सोनामगर गांव से सामने आया है. जहां एक तेंदुआ जंगल के पास बने एक घर में जा घुसा. जिसको घंटे की मशक्कत के बाद तेंदुआ वापस जंगल की तरफ भाग गया.
बताया गया कि धमतरी जिले के नगरी इलाके में बिरगुड़ी रेंज में आने वाले सोनामगर गांव में उत्तम साहू का घर जंगल से लगा हुआ है. वही आज अचानक घर के शौचालय तरफ जा रहा था. तभी वहां पर एक तेंदुआ का पूछ देखा. जिसको देखने के बाद जब परिजनों ने दरवाजा से ऊपर चढ़कर देखा तो शौचालय में तेंदुआ बैठा हुआ था. जिसके बाद वन विभाग को खबर दी गई.
वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची. और गांव के लोगों को उस घर से दूर रखा गया. वन विभाग की टीम रेस्क्यू करने की तैयारी में थी. तभी तेंदुआ शौचालय तरफ से निकला और जंगल की तरफ वापस चला गया.
बिरगुडी रेंज के रेंजर दीपक गावड़े ने बताया कि सोनामगर गांव के घर में तेंदुआ घुस जाने की खबर मिली थी. जिस पर मौके पर हमारी टीम पहुंची और आसपास के लोगों को सुरक्षित दूर किया गया. जिसके बाद रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया. जिस पर तेंदुआ घर से बाहर निकला तो वह छत और छानी से होते हुए सीधे पर्दे से छलांग लगाकर रोड क्रॉस कर जंगल की तरफ चला गया.
हालांकि तेंदुआ ने किसी को भी चोट नहीं पहुंचाया है. तेंदुआ जाने के बाद गांव के लोगो ने राहत की सांस ली. और गांव में मुनादी करवा देर रात घर से बाहर ना निकलने की हिदायत दी गई है. तेंदुआ की उम्र लगभग 10 साल थी और जिस घर में तेंदुआ घुसा था उस घर की जंगल से दूरी मात्र 50 मी. की है.
तेंदुआ के घर में घुस जाने से परिवार और आसपास के गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है. तेंदुआ के अचानक गांव में घुस जाने से वन विभाग गांव में मुनादी करवाकर लोगों को सतर्क रहने की अपील भी कर रहा है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
ttps://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



