कुख्यात बदमाश रोहित तोमर की गुंडागर्दी फिर उजागर, रायपुर में प्रापट्री डीलर को सरेआम अपने गुंडों के साथ जमकर पीटा और हो गया फरार
Notorious miscreant Rohit Tomar's hooliganism exposed again, he beat up a property dealer in Raipur in public along with his goons and fled
रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कुख्यात हिस्ट्रीशीटर रोहित तोमर और उसके गुर्गों की गुंडागर्दी एक बार फिर सामने आई है. बताया जा रहा है कि पुरानी रंजिश के चलते रोहित तोमर ने अपने साथियों के साथ मिलकर प्रॉपर्टी डीलर दशमीत चावला पर हमला कर दिया. घटना VIP रोड स्थित एक कैफे के बाहर हुई. जहां रोहित तोमर और उसके साथियों ने डंडों से प्रॉपर्टी डीलर की पिटाई कर दी. घटना के बाद से आरोपी फरार बताए जा रहे हैं. वहीं पीड़ित प्रॉपर्टी डीलर की शिकायत पर तेलीबांधा पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है.
मिली जानकारी के मुताबिक रायपुर में सूदखोरी के अवैध कारोबार का सबसे चर्चित नाम रोहित तोमर है. उसकी गुंडई और दबंगई किसी से छुपी नहीं है. कभी क्लब में गोली चलाना, तो कभी जबरन वसूली के लिए घर में घुस जाना, रोहित तोमर की करतूतें राजधानी में चर्चा का विषय रही हैं.
रोहित तोमर के खिलाफ रायपुर के अलग-अलग थानों में सूदखोरी और धमकी देने के कई मामले दर्ज हैं. पुलिस इसे गिरफ्तार कर जेल भेजती है. लेकिन जेल से बाहर आते ही यह फिर से अपनी हरकतों पर उतर आता है. हैरानी की बात यह है कि जेल में रहते हुए भी वह अपने गुर्गों से पीड़ितों को धमकाता है और केस वापस लेने का दबाव बनाता है.
करीब डेढ़ साल पहले एक व्यापारी ने रायपुर पुलिस से अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा की मांग की थी. व्यापारी ने आरोप लगाया था कि करणी सेना के अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह तोमर के भाई रोहित तोमर के गुंडे उन्हें जान से मारने की धमकी दे रहे हैं और सूदखोरी का केस वापस लेने का दबाव बना रहे हैं.
रोहित तोमर की दबंगई से राजधानीवासी लंबे समय से परेशान हैं. लेकिन अब सवाल यह उठता है कि आखिर रोहित तोमर जैसे अपराधियों पर पुलिस की सख्ती कब नजर आएगी और आम जनता को कब राहत मिलेगी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
ttps://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



