हनुमान जयंती शोभायात्रा के दौरान साइड देने का मामूली विवाद ने पेट में घोंपा चाकू, हालत नाजुक, इलाज जारी, फरार आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

A minor dispute over giving way during the Hanuman Jayanti procession resulted in a knife being stabbed in the stomach. The condition is critical and treatment is ongoing. Police are searching for the absconding accused.

हनुमान जयंती शोभायात्रा के दौरान साइड देने का मामूली विवाद ने पेट में घोंपा चाकू, हालत नाजुक, इलाज जारी, फरार आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

बिलासपुर : बिलासपुर की सड़कों पर भक्ति का माहौल उस वक्त ‘रेड जोन’ में तब्दील हो गया जब हनुमान जयंती शोभायात्रा के दौरान चाकूबाजी की घटना सामने आई. भीड़ में खड़े होने और साइड देने जैसी तुच्छ बात पर शुरू हुआ विवाद अचानक हिंसक हो गया. हमलावरों ने आव देखा न ताव, सीधे युवक के पेट और सिर को निशाना बनाकर चाकू से वार किए. सड़कों पर खून फैलते ही भगदड़ मच गई. चश्मदीदों के मुताबिक, हमलावर पूरी तरह से ‘आउट ऑफ कंट्रोल’ थे और उन्होंने बिना किसी चेतावनी के पीड़ित को मौत के घाट उतारने की कोशिश की. घायल को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों की टीम उसे ‘सर्वाइवल मोड’ पर लाने की कोशिश कर रही है.
शोभायात्रा का अनुशासन उस वक्त टूट गया जब युवकों के दो गुट आपस में भिड़ गए. पुलिस अब हमलावरों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है. पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए हमलावरों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है. शहर के संवेदनशील इलाकों में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है ताकि स्थिति और न बिगड़े.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t